लाइव न्यूज़ :

Jaipur Fire: हाईवे पर केमिकल से भरा टैंकर बना आग का गोला, 5 जिंदा जले; 37 लोग झुलसे

By अंजली चौहान | Updated: December 20, 2024 11:05 IST

Jaipur Fire: पुलिस ने बताया कि आग में करीब 30 ट्रक और अन्य वाहन जलकर खाक हो गये। पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने पीटीआई को बताया, 'पांच लोगों की मौत हो गई और 37 घायल हो गए।'

Open in App

Jaipur Fire: राजस्थान के जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक भीषण हादसे के कारण ट्रक तथा बस सहित कई वाहनों में आग लग गई। इस भयावह आग की चपेट में आने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि कैमिकल से भरे टैंकर में आग लगने के कारण, यह घटना हुई। हाईवे पर आग इतनी भयानक थी कि एक के बाद एक कई अन्य वाहनों में आग लग गई। 

जयपुर के पुलिस आयुक्‍त बीजू जार्ज जोसेफ ने बताया, ‘‘पांच लोगों की मौत हुई है।’’ घटनास्‍थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, ‘‘बहुत ही दर्दनाक घटना है। मैं अस्पताल जाकर आया हूं। मैंने वहां उचित व्‍यवस्‍थाएं करने के निर्देश दिए हैं। हम घटना की विस्तृत जांच करवाएंगे। घायलों के इलाज की व्यवस्था करेंगे।’’

उन्‍होंने कहा, ‘‘ऐसे हादसों को किस तरह से रोका जाए इस पर भी सरकार निश्चित रूप से विचार करेगी। प्रशासन पूरी तरह से लगा (बचाव कार्य में) हुआ है।’’ इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, जिलाधिकारी जितेंद्र सोनी तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

अधिकारियों के बताया कि यह हादसा भांकरोटा के पास जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ जब गैस आदि से भरा एक ट्रक दूसरे ट्रकों से टकरा गया। उन्होंने बताया कि ट्रक में लगी आग ने राष्ट्रीय राजमार्ग के कई ट्रकों व अन्य वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में कम से कम तीस वाहनों के जलने की सूचना है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती करवाया गया है।

हादसे की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इससे पहले अस्पताल पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्‍होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस टैंकर में आग लगने की घटना में नागरिकों के हताहत होने का दुखद समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है। घटना की सूचना मिलते ही एसएमएस अस्पताल जाकर चिकित्सकों को तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं घायलों की समुचित देखभाल हेतु निर्देशित किया।’’ मुख्यमंत्री के अनुसार, ‘‘प्रशासन द्वारा बचाव कार्य निरंतर जारी है। स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं पूरी तत्परता से कार्यरत हैं।’’

स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर भी एसएमएस अस्पताल पहुंचे। इससे पहले भांकरोटा थाना के प्रभारी मनीष गुप्ता ने बताया, ‘‘आग ने कई ट्रकों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रकों की सटीक संख्या अभी पता नहीं चल पाई है। कई लोग झुलस गए हैं, जिन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया है।’’

उन्होंने बताया कि यह घटना पेट्रोल पंप के सामने हुई और मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं तथा आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। गुप्ता ने बताया कि एहतियातन राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है जिससे जाम लग गया है। 

टॅग्स :जयपुरJaipur Policeअग्निकांडभजनलाल शर्माAjmer
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारतलड्डू की जगह ‘लाडू’, रोटी की जगह ‘रोटलो’, बड़े पापा की जगह ‘मोटो बापो’ और रुपया की जगह ‘पिया’ शामिल?, राजस्थान सरकारी विद्यालय में बदलेगा शिक्षा का अंदाज?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम