लाइव न्यूज़ :

दान किए गए अंगों को लाने के लिए जयपुर-दिल्ली की उड़ान 30 मिनट देरी से रवाना हुई

By भाषा | Updated: November 29, 2020 18:23 IST

Open in App

मुंबई, 29 नवंबर एयर इंडिया की स्थानीय शाखा अलायंस एयर ने शनिवार को एक महिला द्वारा दान किए गए अंगों को लाने के चलते जयपुर से दिल्ली जाने वाली अपनी एक उड़ान करीब 30 मिनट देरी से रवाना की। इन अंगों को डॉक्टरों एवं अर्धचिकित्सा कर्मियों के दल के साथ राष्ट्रीय राजधानी लाया गया। एयरलाइन ने रविवार को यह जानकारी दी।

अलायंस एयर ने एक विज्ञप्ति में कहा कि प्राप्त किए गए अंगों को दिल्ली में चार लोगों की जान बचाने के लिए तत्काल लाया जाना बेहद आवश्यक था, जिनमें दो फेफड़े, एक यकृत और एक गुर्दा शामिल था।

उन्होंने कहा, '' अलायंस एयर ने जयपुर की 49 वर्षीय महिला द्वारा दान किए गए अंगों को डॉक्टरों एवं अर्धचिकित्सा कर्मियों के दल के साथ दिल्ली लाने के वास्ते अपनी जयपुर-दिल्ली की उड़ान 9आई644 को 28 नवंबर को 30 मिनट के इंतजार के चलते देरी से रवाना किया।''

विज्ञप्ति के मुताबिक, जयुपर के निजी अस्पताल में अंग प्राप्त करने के लिए होने वाली सर्जरी काफी जटिल होने के चलते इसमें काफी समय लगा। ऐसे में एयर इंडिया के सीएमडी और अलायंस एयर के सीईओ ने कंपनी के स्थानीय कर्मचारियों को, अंग पहुंचने के बाद ही उड़ान भरने के निर्देश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम