लाइव न्यूज़ :

फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए जेल में बंद एनसीपी नेता नवाब मलिक और अनिल देशमुख ने सुप्रीम कोर्ट में दी अर्जी, साढ़े 5 बजे होगी सुनवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 29, 2022 15:37 IST

फ्लोर टेस्ट से पहले महाविकास अघाड़ी सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। NCP के चार विधायक ऐसे हैं जो कल फ्लोर टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे...

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार को महा अघाड़ी सरकार को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना हैजेल में बंद NCP नेता नवाब मलिक और अनिल देशमुख ने फ्लोर टेस्ट में शामिल होने को लेकर SC में याचिका डाली हैवहीं डिप्टी सीएम अजित पवार और छगन भुजबल कोविड संक्रमित होने की वजह से फ्लोर टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे

मुंबईः शिवसेना ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा एमवीए सरकार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने के निर्देश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। शिवसेना ने फ्लोट टेस्ट को गैरकानूनी बताया है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अर्जी में उसने कहा कि जब 16 विधायकों की अयोग्यता के मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है, उस बीच फ्लोर टेस्ट कराना अदालती कार्यवाही की अवमानना होगी।

सुप्रीम कोर्ट शिवसेना के मुख्य सचेतक सुनील प्रभु की याचिका पर शाम पांच बजे सुनवाई करने के लिए बुधवार को राजी हो गया। वहीं जेल में बंद NCP नेता नवाब मलिक और अनिल देशमुख ने भी कल महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट में शामिल होने की अनुमति के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। रिपोर्ट के मुताबिक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज शाम साढ़े 5 बजे सुनवाई करेगा।

हालांकि फ्लोर टेस्ट से पहले महाविकास अघाड़ी सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। NCP के चार विधायक ऐसे हैं जो कल फ्लोर टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। अजित पवार और छगन भुजबल कोविड संक्रमित हैं वहीं नवाब मलिक और अनिल देशमुख जेल में बंद हैं। फ्लोर टेस्ट की चुनौती को देखते हुए मलिक और देशमुख ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। अब देखना होगा कि क्या कोर्ट दोनों नेताओं को फ्लोर टेस्ट में शामिल होने की अनुमति देता है नहीं।

पर एकनाथ शिंदे आश्वस्त हैं कि वह फ्लोर टेस्ट पास कर जाएंगे। शिंदे ने विश्वास जताया कि उनके बागी विधायकों के खेमे के पास बहुमत है और वह गुरुवार को होने वाले फ्लोर टेस्ट में पास हो जाएंगे। बागी नेता ने कहा, हम कल मुंबई पहुंचेंगे। 50 विधायक हमारे साथ हैं। हमारे पास 2/3 बहुमत है। हम किसी भी फ्लोर टेस्ट के बारे में चिंतित नहीं हैं। हम सब कुछ पास करेंगे और हमें कोई नहीं रोक सकता। लोकतंत्र में, बहुमत मायने रखता है और हमारे पास है।

 

टॅग्स :नवाब मलिकअनिल देशमुखमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की