लाइव न्यूज़ :

J&K: द्रच और मूलू इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर, मजदूर की हत्या में थे शामिल

By अनिल शर्मा | Updated: October 5, 2022 09:49 IST

विजय कुमार ने बुधवार सुबह बताया कि मारे गए दो आतंकवादियों की पहचान हनान बिन याकूब और जमशेद के रूप में की गई, जो पुलिस के अनुसार पुलवामा में विशेष पुलिस अधिकारी जावेद डार की हालिया हत्या में शामिल थे। 

Open in App
ठळक मुद्दे कश्मीर के ADGP विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में 4 स्थानीय आतंकवादियों को मार गिराया गया है।मारे गए आतंकवादी पुलवामा में विशेष पुलिस अधिकारी जावेद डार और एक मजदूर की हालिया हत्या में शामिल थे।

शोपियां: शोपियां के द्रच इलाके और मूलू में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में बुधवार सुबह प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-एक-तैयबा से जुड़े 4 स्थानीय आतंकवादियों को मार गिराय गया। इसकी जानकारी कश्मीर के ADGP विजय कुमार ने दी।

शोपियां के द्रच इलाके में बीती शाम हुई पहली मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े तीन स्थानीय आतंकवादी मारे गए, जबकि दूसरी मुठभेड़ (मूलू) में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी)  से जुड़े एक और स्थानीय आतंकवादी को मार गिराया।

विजय कुमार ने बुधवार सुबह बताया कि ड्रेच मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों की पहचान हनान बिन याकूब और जमशेद के रूप में की गई, जो पुलिस के अनुसार पुलवामा में विशेष पुलिस अधिकारी जावेद डार की हालिया हत्या में शामिल थे।

 पुलिस ने ट्वीट किया, "मारे गए आतंकवादी हनान बिन याकूब और जमशेद हाल ही में पुलवामा के पिंगलाना में 2 अक्टूबर को एसपीओ जावेद डार की और 24 सितंबर को पुलवामा में पश्चिम बंगाल के एक बाहरी मजदूर की हत्या में शामिल थे।"

द्रच इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ मंगलवार शाम को शुरू हुई। आतंकियों को देखे जाने के बाद  सुरक्षाबलों ने राज्य पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। सुबह तड़के आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने का भी मौका दिया गया था। बाद में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया। मालूम हो कि कश्मीर घाटी में सितंबर महीने में हुई 10 मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों को 2 घुसपैठियों और 14 आतंकियों को मार गिराने में सफलता हाथ लगी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाजैश-ए-मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां