लाइव न्यूज़ :

58 स्टार्टअप कंपनियों के साथ ITI ने किया समझौता, ये है वजह

By भाषा | Updated: September 3, 2018 01:31 IST

कुल 400 स्टार्टअप कंपनियों में से 58 का चुनाव किया गया और समझौते किए गए। आईटीआई ने आपसी सहमति की शर्तों के आधार पर स्टार्टअप कंपनियों को इंक्यूबेशन केंद्र की सुविधा देने का भी निर्णय किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 03 सितंबरः दूरसंचार उपकरण बनाने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी आईटीआई लिमिटेड ने 58 स्टार्टअप कंपनियों के साथ सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) आधारित समाधानों की एक व्यापक श्रृंखला बनाने के लिए समझौते किए हैं। इन समझौतों पर बेंगलुरू में आईटीआई के प्रांगण में आयोजित आईसीटी-आईओटी एक्सपो के तहत हस्ताक्षर किए गए।

कुल 400 स्टार्टअप कंपनियों में से 58 का चुनाव किया गया और समझौते किए गए। आईटीआई ने आपसी सहमति की शर्तों के आधार पर स्टार्टअप कंपनियों को इंक्यूबेशन केंद्र की सुविधा देने का भी निर्णय किया है। वह रॉयल्टी के आधार पर स्टार्टअप कंपनियों द्वारा विकसित उत्पादों का विपणन भी करेगी।

आईटीआई ने एक बयान में कहा कि यह कंपनियां नागरिक और सैन्य इस्तेमाल के लिए उन्नत किस्म की रडार प्रणालियां, राउटर प्रणालियां और 5जी प्रौद्योगिकी के उत्पाद विकसित करेंगी। इसके अलावा डिजिटल सुरक्षा, डाटा भंडारण और नेटवर्किंग से जुड़े समाधान भी पेश करेंगी।

इन समझौतों पर टेलीकॉम एवं संचार मंत्री मनोज सिन्हा की मौजूदगी में रविवार को हस्ताक्षर किए गए। उन्होंने कहा, ‘‘20,000 से ज्यादा स्टार्टअप कंपनियों के साथ भारत दुनिया का दूसरा ऐसा देश है जहां सबसे बड़ी स्टार्टअप प्रणाली है।’’ उन्होंने कहा कि इन समझौतों से आईटीआई को अपने उत्पादों का विविधीकरण करने में भी मदद मिलेगी।

आईटीआई लिमिटेड ने दिल्ली के दूरसंचार इंजीनियरिंग केंद्र के साथ भी एक समझौता किया है। यह समझौता बेंगलुरू स्थित उसके संयंत्र में एक अत्याधुनिक प्रयोगशाला के निर्माण के लिए किया गया है। यहां देश में आयात किए जाने वाले और स्वदेशी पर दूरसंचार उपकरणों का परीक्षण किया जाएगा।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी