लाइव न्यूज़ :

ऐसा प्रतीत होता है कि दिल्ली में कोविड-19 का तीसरा दौर नियंत्रण में : केजरीवाल

By भाषा | Updated: December 19, 2020 15:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,133 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 1.5 प्रतिशत से कम रह गई, जिससे प्रतीत होता है कि शहर में महामारी का तीसरा दौर फिलहाल काबू में है।

केजरीवाल ने ऑनलाइन ब्रीफिंग के दौरान कहा, ''नवंबर में एक समय ऐसा था जब दिल्ली में नए मामलों की संख्या प्रतिदिन करीब 8,600 तक पहुंच गयी थी लेकिन तब भी चिंताजनक हालात नहीं थे। बिस्तर उपलब्ध थे। हम सभी ने मिलकर लड़ाई लड़ी। आज 1,133 नए मामले सामने आए हैं। आधिकारिक रिपोर्ट भी जल्द ही आ जाएगी। ''

दिल्ली में 11 नवंबर को संक्रमण के सबसे अधिक 8,593 मामले सामने आए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में हालात तेजी से सुधरे हैं। नवंबर की शुरुआत में तो दिल्ली में संक्रमण दर 15.26 प्रतिशत पर पहुंच गई थी, जो कम होते-होते 1.3 प्रतिशत रह गई है।

केजरीवाल ने कहा, ''इससे प्रतीत होता है कि हम सभी मिलकर दिल्ली में महामारी के तीसरे दौर को नियंत्रण में ले आए हैं।''

उन्होंने कहा कि नवंबर में उपचाराधीन रोगियों की संख्या करीब 45 हजार थी जो अब घटकर लगभभग 12,000 रह गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''दिल्ली में प्रतिदिन औसतन 90,000 जांचें की जा रही हैं। किसी ने हमें गलत तरीके से जांच की संख्या बढ़ाकर बताने की सलाह दी थी। मैंने कड़े आदेश जारी किये। मैं कह सकता हूं कि जांच के हमारे आंकड़े वास्तविक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?