लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने कहा- उम्मीद है पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों संग बैठक में बताएंगे लॉकडाउन के बाद की विस्तृत योजना

By भाषा | Updated: April 26, 2020 18:24 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना वायरस () के कारण देशव्यापी लॉकडाउन को बढ़ाने को लेकर चर्चा करने वाले हैं। ऐसे में कांग्रेस ने उम्मीद जताई है कि पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाली बैठक में लॉकडाउन खत्म होने के बाद बनने वाले हालात के लिए एक विस्तृत और संपूर्ण योजना बताएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी करेंगे बैठकलॉकडाउन को 3 मई से आगे बढ़ाया जा सकता है

नई दिल्ली: कांग्रेस ने रविवार को उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाली बैठक में लॉकडाउन खत्म होने के बाद बनने वाले हालात के लिए एक विस्तृत एवं संपूर्ण योजना बताएंगे। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने सरकार की कोविड-19 (COVID-19) की जांच रणनीति पर भी सवाल उठाए और इस बात पर हैरानी जताई कि जब देश की प्रतिदिन एक लाख नमूनों की जांच करने की क्षमता है तो हर दिन सिर्फ 39,000 जांच क्यों की जा रही है। 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किए गए संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, ‘‘क्या यह समस्या को कम करके दिखाने का प्रयास है या फिर सरकार इस अनिश्चय की स्थिति में है कि अगर हम जांच क्षमता को बढ़ाते हैं तो उसके जो परिणाम होंगे उनका सामना करने में वह सक्षम होगी भी या नहीं?’’ तिवारी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि लॉकडाउन खुलने के बाद के और अगले तीन महीने के हालात के मद्दनेजर प्रधानमंत्री सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाली बैठक में एक व्यापक तथा संपूर्ण रणनीति रखेंगे।’’ 

उन्होंने कहा कि आपदा या वैश्विक महामारी से निपटने के लिए जब तक कोई राष्ट्रीय योजना नहीं होगी तब तक राज्य लॉकडाउन के बाद के हालात से निपटने के लिए कोई योजना नहीं बना सकते हैं। कांग्रेस के नेता ने कहा कि अगले तीन महीने में जो परिस्थितियां बनेंगी उनसे निपटने के लिए एक राष्ट्रीय योजना के अलावा हर राज्य तथा जिले के लिए भी योजनाएं होनी चाहिए क्योंकि विशेषज्ञों के मुताबिक कोविड-19 का कुछ समय तो प्रकोप रहेगा ही और हमें उसका सामना करना होगा। 

उन्होंने पूछा कि सरकार के पास राज्य की सीमाओं पर पृथक-वास में रखे गए प्रवासी कामगारों के लिए कोई रणनीति है या नहीं। तिवारी ने कहा कि इस संकट काल में इन कामगारों को उनके घरों तक जाने की इजाजत देने के लिए कोई योजना होनी चाहिए। 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर