लाइव न्यूज़ :

इसरो अध्यक्ष ने एनआईटी स्नातकों से वैश्विक चुनौतियों से निपटने को आगे आने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: November 7, 2021 16:22 IST

Open in App

मेंगलुरु, सात नवंबर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के सिवन ने शनिवार को स्नातकों से जलवायु परिवर्तन एवं प्राकृतिक आपदाओं की वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए आगे आने एवं ऐसी रणनीतियां बनाने का आह्वान किया जिससे मानवजाति इस अप्रत्याशित घटनाक्रम को लेकर अपने आप को ढाल सके।

सिवन ने एनआईटी-के के 19 वें दीक्षांत समारेाह को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया जलवायु परिवर्तन एवं प्राकृतिक आपदाओं की चुनौतियों से जूझ रही है जो भविष्य में धरती का चेहरा बदल सकती है और अंतत: हमारे जीव पर असर डालेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ भावी पीढ़ी के सामने इस बदलते परिदृश्य में अपने आप को बनाये रखने की चुनौती है। ’’ उन्होंने कहा कि अभियांत्रिकी स्नातकों के लिए उद्यमिता आजमाने के विपुल अवसर हैं तथा स्टार्ट-अप कारोबार शुरू करने के लिए प्रचुर संभावनाएं खुल रही हैं।

सिवन ने कहा कि भारत में स्टार्ट-अप का दौर चल रहा है तथा कई पेशेवर अच्छी खासी तनख्वाह वाली नौकरियां छोड़ रहे हैं एवं स्टार्ट-अप के जरिए घरेलू उपभोक्ताओं की मांग पर कदम उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ‘आत्मनिर्भर’ भारत के तहत अंतरिक्ष विभाग सुधार से गुजर रहा है तथा सरकार अंतरिक्ष के क्षेत्र में सुधार के माध्यम से और राजस्व पैदा करने के लिए अंतरिक्ष उद्योग के अनुकूल वातावरण बनाना चाहती है।

उन्होंने स्नातकों से दूसरों की नकल करने के बजाय अपने मन की बात सुनने और उसे चुनने का आह्वान किया और कहा कि इससे पेशेवर जीवन में उत्कृष्टता सुनिश्चित होगी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि एनआईटी-के ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के क्रियान्वयन के लिए एक समिति बनायी है और एनईपी की कुछ बातें 2021-22 के दौरान पाठ्यक्रम में शामिल भी की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच