लाइव न्यूज़ :

इजरायल ने लश्कर-ए-तैयबा को 'आतंकी संगठन' घोषित किया, 26/11 की 15वीं बरसी से पहले की कार्रवाई

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 21, 2023 18:07 IST

इजरायल ने कहा है कि लश्कर-ए-तैयबा एक घातक और निंदनीय आतंकवादी संगठन है जो सैकड़ों भारतीय नागरिकों के साथ-साथ अन्य लोगों की हत्या के लिए जिम्मेदार है। 26 नवंबर 2008 को किए गए इसके अपराध अभी भी सबको याद है।

Open in App
ठळक मुद्देइजराइल ने लश्कर-ए-तैयबा को 'आतंकी संगठन' घोषित कियाइजराइल ने कहा है कि लश्कर-ए-तैयबा एक घातक और निंदनीय आतंकवादी संगठन हैकहा- 26 नवंबर 2008 को किए गए इसके अपराध अभी भी सबको याद है

नई दिल्ली:  26/11 मुंबईआतंकवादी हमले की 15वीं बरसी से पहले इजरायल ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को "आतंकवादी संगठन" के रूप में सूचीबद्ध किया है। यह घोषणा करते हुए नई दिल्ली में इजरायल दूतावास ने कहा, "मुंबई आतंकवादी हमलों की स्मृति के 15वें वर्ष के प्रतीक के रूप में इजराइल  ने लश्कर-ए-तैयबा को एक आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध किया है।"

इजरायल दूतावास ने कहा कि भारत सरकार द्वारा ऐसा करने का अनुरोध नहीं किए जाने के बावजूद इजरायल ने औपचारिक रूप से सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं और लश्कर-ए-तैयबा को अवैध आतंकवादी संगठनों की इजरायल सूची में शामिल करने के परिणाम के लिए सभी आवश्यक जांच और नियमों को पूरा कर लिया है। 

दूतावास ने आगे कहा कि इजरायल केवल उन आतंकी संगठनों को सूचीबद्ध करता है जो उसकी सीमाओं के भीतर या उसके आसपास या उसके खिलाफ सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। इजराइल ने लश्कर-ए-तैयबा को आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध करने के लिए ये मौका इसलिए चुना ताकि मुंबई आतंकवादी हमले की 15वीं बरसी पर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया जा सके। 

इजरायल ने कहा है कि लश्कर-ए-तैयबा एक घातक और निंदनीय आतंकवादी संगठन है जो सैकड़ों भारतीय नागरिकों के साथ-साथ अन्य लोगों की हत्या के लिए जिम्मेदार है। 26 नवंबर 2008 को किए गए इसके अपराध अभी भी सबको याद है। 

बता दें कि इजरायल का यह कदम ऐसे समय में आया है जब उसने भारत से हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करने के लिए कहा है। हमास को अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ और ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों ने प्रतिबंधित कर दिया है लेकिन अब भारत ने इस संगठन को आतंकी संगठन की लिस्ट में नहीं डाला है।

बता दें कि 26 नवंबर 2008 को एक बर्बर आतंकी हमले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने मुंबई में तीन जगहों पर धावा बोला था। पाकिस्तान से आए जैश-ए-मोहम्मद के 10 आतंकवादियों ने मुंबई को बम धमाकों और गोलीबारी से दहला दिया था। आतंकियों के हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 300 ज्यादा घायल हुए थे। इसमें इजरायली नागरिक भी शामिल थे।

टॅग्स :इजराइलमुंबई26/11 मुंबई आतंकी हमलेआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?