लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में एक्टिव हैंडलरों को आईएसआई का संदेश- ड्रग्स बेचो और काम करो

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 10, 2022 15:29 IST

अभी तक यही होता आया था कि एलओसी पार करने वाले आतंकी, हवाला में शामिल आप्रेटिव तथा नेपाल के रास्ते आने वाले आतंकी समर्थक भारी भारतीय करेंसी लेकर आते थे। कई बार इसमें नकली नोट भी होते थे जिन्हें भारतीय बाजारों में आसानी से खपा दिया जाता था।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों पर विश्वास करें तो पिछले दो सालों के अरसे में 230 ड्रोन को मार गिराया गया और 188 वापस भाग गए।इनमें जम्मू कश्मीर और पंजाब की सीमाओं पर नजर आने वाले ड्रोन का आंकड़ा शामिल है।अधिकारी कहते हैं कि ऐसे कई मामले हैं जिनमें ड्रोन मादक पदार्थ और हथियार गिराने में कामयाब रहे और वे सुरक्षाबलों के हाथ नहीं आए।

जम्मू: कश्मीर में सक्रिय सैंकड़ों ओवर ग्राउंड वर्करों और आतंकियों के लिए ‘वेतन’ का प्रबंध उनके हैंडलरों व हाइब्रिड आतंकियों द्वारा उस पार से भिजवाए जाने वाले ड्रग्स की खेपों से किया जा रहा है। अधिकारियों ने इसे माना है कि उस पार से पाकिस्तानी सेना की सहायता से आईएसआई ड्रोन की मदद से न सिर्फ हथियारों व गोला बारूद की आपूर्ति कर रही है बल्कि ड्रग्स भी बड़ी मात्रा में भिजवा रही है। 

यह ड्रग्स आतंकियों, ओवर ग्राउंड वर्करों तथा हाइब्रिड आतंकियों के लिए बतौर वेतन दिया जा रहा है जिसे बाजार में बेच कर वे पैसा कमा कर इसे आपस में बांट रहे हैं। इसकी पुष्टि जांच एजेंसी एनआईए द्वारा भी की गई है जिसके द्वारा कई मामलों में इसे पाया गया है कि उस पार से भिजवाई गई ड्रग्स को बेच कर आतंकियों व उनके सहयोगियों को वेतन दिया गया है।

अभी तक यही होता आया था कि एलओसी पार करने वाले आतंकी, हवाला में शामिल आप्रेटिव तथा नेपाल के रास्ते आने वाले आतंकी समर्थक भारी भारतीय करेंसी लेकर आते थे। कई बार इसमें नकली नोट भी होते थे जिन्हें भारतीय बाजारों में आसानी से खपा दिया जाता था। पर अब जबकि इन नगदी लाने के रास्तों को लगभग बंद कर दिया गया है कश्मीर में एक्टिव आतंकियों व उनके समर्थकों को नगदी की किल्लत को दूर करने की खातिर अब ड्रग्स द्वारा इसकी पूर्ति की जा रही है।

अधिकारियों पर विश्वास करें तो पिछले दो सालों के अरसे में 230 ड्रोन को मार गिराया गया और 188 वापस भाग गए। इनमें जम्मू कश्मीर और पंजाब की सीमाओं पर नजर आने वाले ड्रोन का आंकड़ा शामिल है। अधिकारी कहते हैं कि ऐसे कई मामले हैं जिनमें ड्रोन मादक पदार्थ और हथियार गिराने में कामयाब रहे और वे सुरक्षाबलों के हाथ नहीं आए। जिन्हें बेचकर आतंकी समर्थकों ने अपना ‘खर्चा’ चलाया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं