भारतीय जवानों को फंसाने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी का हनी ट्रैप प्लान, NIA को जांच की जिम्मेदारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 30, 2019 01:02 PM2019-12-30T13:02:32+5:302019-12-30T13:02:32+5:30

संसद सत्र के दौरान रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक से राज्यसभा में एक प्रश्न पूछा गया था कि क्या पाकिस्तान की आईएसआई भारतीय अधिकारियों को फंसाने के लिए एक उपकरण के रूप में हनीट्रैप का उपयोग करती है?

ISI planning to honey trap Indian Army jawans, MHA calls for NIA probe | भारतीय जवानों को फंसाने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी का हनी ट्रैप प्लान, NIA को जांच की जिम्मेदारी

प्रतीकात्मक फोटो

Highlightsहाल ही में भारतीय सेना के दो जवानों के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के हनीट्रैप में फंसने का मामला सामने आया था।जानकारी के अनुसार, पिछले डेढ़ साल से हनीट्रैप में फंसे दोनों जवान सामरिक जानकारियां भेज रहे थे।

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने भारतीय सेना के जवानों को हनीट्रैप में फंसाने का प्लान तैयार किया है। गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक इस पूरे प्लान को आईएसआई के एक अधिकारी के जरिए अंजाम दिया जा रहा है। वहीं इस मामले में जांच का जिम्मा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (ANI) को सौंपा गया है। 

बीते दिनों आंध्र प्रदेश की काउंटर इंटेलिजेंस सेल ने हनीट्रैप के कई मामले पकड़े थे जिसमें नेवी के कई जवान शामिल थे। जासूसी रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद भारतीय नौसेना ने अपने जवानों को सोशल मीडिया से दूर रहने को कहा है।

indiatoday की खबर के मुताबिक केंद्रीय खुफिया विभाग और आंध्र प्रदेश पुलिस के संयुक्त अभियान में सात नाविक गिरफ्तार गिए गए थे। आरोपियों ने नौसेना और पनडुब्बियों से संबंधित कई संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान को भेजी थी।

संसद सत्र के दौरान रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक से राज्यसभा में एक प्रश्न पूछा गया था कि क्या पाकिस्तान की आईएसआई भारतीय अधिकारियों को फंसाने के लिए एक उपकरण के रूप में हनीट्रैप का उपयोग करती है? इसका उत्तर देते हुए मंत्री ने कहा, "एजेंसी द्वारा भारतीय सशस्त्र बलों के अधिकारियों को हनीट्रैप करने के प्रयास किए जा रहे हैं।" 

हाल ही में भारतीय सेना के दो जवानों के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के हनीट्रैप में फंसने का मामला सामने आया था। आरोपी दोनों जवान राजस्थान के पोकरण में तैनात थे। जानकारी के अनुसार, पिछले डेढ़ साल से हनीट्रैप में फंसे दोनों जवान सामरिक जानकारियां भेज रहे थे। शुरुआती जांच में फेसबुक और वाट्सएप के जरिए महत्वपूर्ण जानकारी पाकिस्तान भेजना सामने आया। 

एक जवान मध्य प्रदेश और दूसरा ओडिशा का रहने वाला है। दोनों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने एक महिला के जरिए हनीट्रैप में फंसाया। महिला का नाम और बोलने का लहजा पंजाबी था। इसी का फायदा उठाकर उसने इंटरनेट कॉल के जरिए दोनों जवानों को अपने जाल में फंसाया।

Web Title: ISI planning to honey trap Indian Army jawans, MHA calls for NIA probe

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे