लाइव न्यूज़ :

ईशा देओल का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने के कुछ घंटे बाद बहाल हुआ

By भाषा | Updated: January 10, 2021 19:55 IST

Open in App

मुंबई, 10 जनवरी बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल ने रविवार को बताया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट अब बहाल हो गया है। गौरतलब है कि कुछ घंटे पहले उनका अकाउंट हैक हुआ था और उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा था कि उनके अकाउंट से भेजे जाने वाले किसी भी संदेश पर प्रतिक्रिया नहीं दें।

अभिनेत्री ने इस मुद्दे को तत्परता से हल करने पर इंस्टाग्राम के कर्मियों का ट्विटर पर आभार व्यक्त किया।

उन्होंने लिखा, ‘‘आप सभी को सूचित करना चाहती हूं कि मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट बहाल हो गया है। मैं इंस्टाग्राम की टीम का आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने तत्परता से काम किया और आवश्यक कदम उठाए।’’

ईशा (39) ने अपने फॉलोवर्स से सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने को कहा।

ईशा ने अकाउंट हैक होने की जानकारी देते हुए लिखा था, ‘‘आज सुबह मेरे आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ‘आईएमईशादेओल’ को हैक कर लिया गया, इसलिए अगर आपको मेरे अकाउंट से कोई संदेश आता है तो कृपया उसका जवाब नहीं दें। असुविधा के लिए खेद है।’’

उन्होंने ट्विटर पर यह जानकारी देने के साथ ही एक स्क्रीनशॉट साझा किया था, जिसमें ‘कॉपीराइट उल्लंघन’’ का संदेश दिखाई देता है। उनका ‘डिस्प्ले’ नाम बदलकर ‘इंस्टाग्राम सपोर्ट’ कर दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि हाल में पार्श्व गायिका आशा भोंसले, अभिनय से राजनीति में आईं उर्मिला मातोंडकर, इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान, अभिनेता विक्रांत मेसी और कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान के सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो