लाइव न्यूज़ :

आईआरएस सर्वेः प्रिंट मीडिया के पाठकों में लगातार इजाफा, 'लोकमत' देश का नंबर-1 मराठी अखबार

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 27, 2019 15:46 IST

महाराष्ट्र के साथ-साथ दिल्ली में भी सफलता के झंडे गाड़ने वाले दैनिक लोकमत मराठी समाचार पत्रों का राजा साबित हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्दे दैनिक 'लोकमत' मराठी समाचार पत्रों का राजा साबित हुआ है।'लोकमत' समाचार पत्र समूह की कुल पाठक संख्या 2 करोड़ 36 लाख से ज्यादा है।शीर्ष 10 अखबारों की सूची में अंग्रेजी का केवल एक अखबार- 'द टाइम्स ऑफ इंडिया'- शामिल है

पूरी दुनिया में जहां एक तरफ प्रिंट मीडिया उद्योग ढलान पर है, वहीं देश में हिंदी पत्र-पत्रिकाओं सहित क्षेत्रीय भाषाओं के मीडिया के योगदान की बदौलत प्रिंट मीडिया के पाठकों की संख्या बढ़कर 42.5 करोड़ तक पहुंच गयी। मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल (एमआरयूसी) द्वारा 2019 की पहली तिमाही के लिए इंडियन रीडरशिप सर्वे (आईआरएस) की जारी रपट में कहा गया है कि प्रिंट उद्योग बढ़ रहा है। मराठी पाठकों में गहरी पैठ बना चुका लोकमत नंबर-1 मराठी समाचार पत्र बना है।

लोकमत है मराठी समाचार पत्रों का राजा

महाराष्ट्र के साथ-साथ दिल्ली में भी सफलता के झंडे गाड़ने वाले दैनिक 'लोकमत' मराठी समाचार पत्रों का राजा साबित हुआ है। मराठी पाठकों की अचूक नब्ज पहचानने वाले लोमत ने अपना अव्वल स्थान बरकरार रखते हुए प्रतिस्पर्धी दैनिकों को पीछे छोड़ दिया है। यह इंडियन रीडरशिप सर्वे (आईआरएस) संस्था के ताजा सर्वेक्षण से स्पष्ट हो गया। इस सर्वेक्षण के अनुसार लोकमत को मराठी पाठकों की पहली पसंद दर्शाया गया है।

'लोकमत' समाचार पत्र समूह की कुल पाठक संख्या 2 करोड़ 36 लाख से ज्यादा है। संपूर्ण भारत में सभी भाषायी दैनिकों की पाठक संख्या में लोकमत पांचवे स्थान पर विराजमान है। इतना ही नहीं प्रांतीय भाषा में लोकमत अग्रिम पंक्ति में है। मराठी भाषा के अपने करीबी प्रतिस्पर्धकों की तुलना में लोकमत की पाठक संख्या 1 करोड़ 13 लाख से अधिक है।

आईआरएस की तकनीकी कमेटी के संचालक विक्रम सखुजा ने कहा कि हमने शहरी व ग्रामीण लोगों से मुलाकात की। इलेक्टॉनिक फॉर्म, डिजिटल कॉन्ट्रैक्ट शीट द्वारा पाठकों की प्रतिक्रिया लेकर सर्वेक्षण तैयार किया। मुद्रित माध्यमों की प्रगति सराहना करने योग्य है।

हिंदी अखबारों का भी बोलबाला

आईआरएस प्रिंट मीडिया के पाठकों का अध्ययन है। शीर्ष 10 अखबारों की सूची में अंग्रेजी का केवल एक अखबार- 'द टाइम्स ऑफ इंडिया'- शामिल है जबकि दैनिक जागरण इस सूची में पहले स्थान पर है। दैनिक जागरण के पाठकों की संख्या सात करोड़ 36 लाख 73 हजार आंकी गई है जबकि टाइम्स आफ इंडिया के पाठकों की संख्या एक करोड 52 लाख 36 हजार आंकी गई है और यह नौवें स्थान पर रहा। 

दैनिक भास्कर 5.14 करोड़ पाठकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। अमर उजाला की पाठक संख्या 4.76 करोड़ रही है। हिन्दुस्तान और हिन्दुस्तान टाइम्स के आंकड़े बताये नहीं गये हैं क्योंकि इनकी समीक्षा की जा रही है।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :लोकमत हिंदी समाचारसमाचार-पत्र समीक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी