लाइव न्यूज़ :

IRCTC की प्रीमियम स्पेशल ट्रेन में कराएं बुकिंग, जानें नियम

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 8, 2018 18:59 IST

यात्रियों को भारतीय खानपान और पर्यटन निगम  (आईआरसीटीसी) की अधिकारिक वेबसाइट से अनलाइन टिकट बुक करना होता है जिसके लिए डायनामिक किराय लागू होता है,डायनामिक किराय सीटों कि उपलब्धता के हिसाब से बदलता है । 

Open in App

नई दिल्ली, 8 अगस्त: अब भारतीय रेलवे की प्रीमियम स्पेशल ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलने के अवसर ज्यादा होते हैं। मालूम हो कि इन ट्रेनों में वेटिंग टिकट नही चलता है। इन ट्रेनों में टिकट या तो कन्फर्म मिलेगा या आरएसी (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन) । लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान रखने वाली बात यह है कि इन का किराया बाकी ट्रेनों के मुकाबले अलग होता है। यात्रियों को भारतीय खानपान और पर्यटन निगम  (आईआरसीटीसी) की अधिकारिक वेबसाइट से अनलाइन टिकट बुक करना होता है जिसके लिए डायनामिक किराय लागू होता है,डायनामिक किराय सीटों कि उपलब्धता के हिसाब से बदलता है । 

जैसे-जैसे सीटें कम होती जाती है, वैसे वैसे किराया बढ़ता जाता है. इन ट्रेनों की टिकट केवल आइआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट या उसके मोबाइल ऐप के द्वारा ही बुक किया जा सकता है। इन ट्रेनों मे टिकट बुकिंग यात्रा से 15 दिन पहले से कर सकते है, सीटों कि बुकिंग और यात्रा की तारीख पास आने के साथ इन  ट्रेनों का टिकट बढ़ जाता है। टिकट बुकिंग कराने के दौरान पहचान पत्र की जरूरत पड़ती हैकेवल जनरल कोटा  के तहत ही बुकिंग होती है।प्रिमियम स्पेशल ट्रेनों में दलालो के जरिये टिकट बुक नही होता है । 

इन ट्रेनों में टिकट कैंसल करना मान्य नही है । (आइआरसीटीटसी)के मुताबिक टिकट एक ही सूरत मैं कैंसल माना जाएगा जब ट्रेन ही कैंसल हो गई हो । प्रीमियम स्पेशल ट्रेनों में सिटों के मामले में किसी भी तरह के संशोधन की अनुमति नहीं हैं। (आइआरसीटीसी) के मुताबिक चार्ट बनने के समय अगर सीटें खाली रह जाती है तो उन्हें स्टेशन के मुल काउनटर पर दे दिया जाए । 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी