IRCTC घोटाला: टेंडर प्रक्रिया में लालू यादव ने दिया था दखल?, धारा 420 और 120बी के तहत आरोप तय, लालू परिवार को झटका
By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 13, 2025 11:03 IST2025-10-13T10:43:47+5:302025-10-13T11:03:05+5:30
Land-For-Job Scam: राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ सोमवार को राउज़ एवेन्यू कोर्ट पहुँचे।

Land-For-Job Scam
नई दिल्लीः बिहार में ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) गठबंधन के दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर अनिश्चितता कुछ और समय जारी रहने की संभावना है। इस बीच बिहार चुनाव के बीच लालू यादव परिवार पर संकट के बादल हैं। राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राजद नेता तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ आरोप तय किए। अदालत ने आरोपियों के खिलाफ उनकी कथित भूमिका के आधार पर अलग-अलग धाराओं में आरोप तय किए थे।
The court had framed charges in different sections against the accused persons as per their alleged roles. Rabri Devi and Tejashwi Yadav are charged with sections 420 and 120B of the IPC for the offence of cheating and Conspiracy. They said that they will face the trial.
— ANI (@ANI) October 13, 2025
#WATCH | Delhi: RJD chief and former Bihar CM Lalu Prasad Yadav, along with his wife and former Bihar CM Rabri Devi, leave from the Rouse Avenue Court. https://t.co/F9E3EhYNzkpic.twitter.com/wMwxIYn463— ANI (@ANI) October 13, 2025
राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर धोखाधड़ी और साजिश रचने के लिए आईपीसी की धारा 420 और 120बी के तहत आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वे मुकदमे का सामना करेंगे। अदालत ने अलग-अलग धाराओं के तहत आरोप तय किए हैं। हालाँकि, सभी आरोपियों पर आपराधिक षडयंत्र रचने का आरोप है। लालू ने खुद को निर्दोष बताया है और कहा कि मुकदमे का सामना करेंगे।
The court has framed charges under different sections. However, all the accused are charged with criminal conspiracy. Lalu Prasad Yadav pleaded not guilty, and he says he will face the trial.
— ANI (@ANI) October 13, 2025
VIDEO | Delhi: On RJD supremo Lalu Yadav, party leader Tejashwi Yadav and Rabri Devi appearing before Rouse Avenue Court today in IRCTC scam case, JD(U) national spokesperson Rajeev Ranjan Prasad (@RajivRanjanJDU) says, "I won't comment on the possible outcome of the court's… pic.twitter.com/bQCKW93QAl— Press Trust of India (@PTI_News) October 13, 2025
यह मामला रांची और पुरी स्थित दो आईआरसीटीसी होटलों के टेंडर में कथित भ्रष्टाचार से संबंधित है। राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ सोमवार को राउज़ एवेन्यू कोर्ट पहुँचे। राउज़ एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी होटल भ्रष्टाचार मामले और ज़मीन के बदले नौकरी भ्रष्टाचार मामले में बदलाव पर फैसला सुनाया।
#UPDATE | IRCTC hotels corruption case | The Rouse Avenue court frames charges against former Railway Minister Lalu Prasad Yadav, former Bihar CM Rabri Devi, RJD leader Tejashwi Yadav and others.
— ANI (@ANI) October 13, 2025
This case pertains to alleged corruption in the tender of two IRCTC hotels in… https://t.co/VTz3gzjDRZ
#WATCH | Patna, Bihar: On NDA seat allocation, RJD spokesperson Mrityunjay Tiwari says, "Tejaswi Yadav has consistently stated that the BJP has brought the JDU to parity and after the elections it will destroy the party. They have brought the other parties to their knees as… pic.twitter.com/pzuQ44Cv7v— ANI (@ANI) October 13, 2025
#WATCH | Delhi: RJD chief and former Bihar CM Lalu Prasad Yadav, along with his wife and former Bihar CM Rabri Devi, at the Rouse Avenue Court.
— ANI (@ANI) October 13, 2025
The Rouse Avenue Court is likely to pronounce an order on the charge in the IRCTC hotels corruption case and land for job… pic.twitter.com/oNnXPRLTGv
#WATCH | Delhi: RJD chief and former Bihar CM Lalu Prasad Yadav reaches Rouse Avenue Court from his residence.
The Rouse Avenue Court is likely to pronounce an order on the charge in the IRCTC hotels corruption case and land for job corruption case. pic.twitter.com/ijgGTbxIlZ— ANI (@ANI) October 13, 2025
यह मामला उस कथित घोटाले से जुड़ा है, जो लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहने के दौरान कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के समय का है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भूमि के बदले नौकरी घोटाले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने का आग्रह करने वाली उनकी याचिका का विरोध किया।
यह मामला भारतीय रेलवे के मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित पश्चिम मध्य क्षेत्र में ग्रुप-डी की नियुक्तियों से संबंधित है। ये नियुक्तियां 2004 से 2009 के बीच यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान की गई थीं। ये नियुक्तियां कथित तौर पर नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों की ओर से राजद प्रमुख के परिवार या सहयोगियों के नाम पर हस्तांतरित की गई या उन्हें उपहार में दी गई जमीन के बदले की गई थी। यादव और उनकी पत्नी, दो बेटियों, अज्ञात सरकारी अधिकारियों और निजी व्यक्तियों सहित अन्य के खिलाफ 18 मई 2022 को मामला दर्ज किया गया था।