लाइव न्यूज़ :

अमेरिका से तनाव के बीच दिल्ली पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री ने कहा- स्थिति है बहुत गंभीर

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 15, 2020 12:59 IST

एक अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद दोनों देशों (ईरान और अमेरिका) के बीच तनाव बढ़ गया है। मंत्रालय के मुताबिक जरीफ बृहस्पतिवार को मुंबई जाएंगे जहां वह व्यापार जगत के लोगों से बात करेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ अमेरिका के साथ अपने देश के तनाव के बीच भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। वह यहां बीते दिन मंगलवार को पहुंचे हैं।

ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ अमेरिका के साथ अपने देश के तनाव के बीच भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। वह यहां बीते दिन मंगलवार को पहुंचे हैं। इस बीच बुधवार (15 जनवरी) को जब उनसे मध्य पूर्व के हालातों के सिलसिले में सवाल पूछा गया तब उन्होंने कहा कि स्थिति बहुत खतरनाक है। इसके अलावा जवाद जरीफ ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात की है।

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्री ने कहा, 'मुझे लगता है कि पिछले कुछ हफ्तों में क्षेत्र के बारे में संयुक्त राज्य अमेरिका की सोच में एक बहुत ही गंभीर समस्या है। वे चीजों को अपने दृष्टिकोण से देखते हैं न कि क्षेत्र के लोगों के दृष्टिकोण से।

जरीफ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे और विदेश मंत्रालय के सालाना सम्मेलन ‘रायसीना डायलॉग’ में एक व्याख्यान भी देंगे। मंत्रालय के मुताबिक विदेश मंत्री एस जयशंकर बृहस्पतिवार सुबह नाश्ते पर जरीफ के साथ वार्ता करेंगे। 

बैठक में दोनों मंत्रियों के ईरान और अमेरिका के बीच तेजी से बढ़े तनाव पर चर्चा करने की संभावना है। 

गौरतलब है कि एक अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद दोनों देशों (ईरान और अमेरिका) के बीच तनाव बढ़ गया है। मंत्रालय के मुताबिक जरीफ बृहस्पतिवार को मुंबई जाएंगे जहां वह व्यापार जगत के लोगों से बात करेंगे। 

टॅग्स :ईरानइंडियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो