लाइव न्यूज़ :

INX मीडिया केसः पी चिदंबरम की जमानत याचिका पर कल दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगा फैसला

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 14, 2019 19:39 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने अधिवक्ता अर्शदीप सिंह के मार्फत जमानत याचिका दायर की थी। चिदंबरम ईडी के धन शोधन मामले में न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की जमानता याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट शुक्रवार को अपना फैसला सुनाएगा। कोर्ट ने आठ नवंबर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के वकील और चिदंबरम की दलीलें सुनी थी, जिसके बाद जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया। 

आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की जमानता याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट शुक्रवार को अपना फैसला सुनाएगा। कोर्ट ने आठ नवंबर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के वकील और चिदंबरम की दलीलें सुनी थी, जिसके बाद जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया। 

चिदंबरम ने अधिवक्ता अर्शदीप सिंह के मार्फत जमानत याचिका दायर की थी। चिदंबरम ईडी के धन शोधन मामले में न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में हैं। ईडी ने उन्हें 16 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। उन्हें सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था। ईडी ने पी चिदंबरम की जमानत याचिका का जोरदार विरोध किया था और दलील दी थीं कि वह गवाहों को प्रभावित करने व धमकी देने की कोशिश कर सकते हैं। ईडी का प्रतिनिधित्व कर रहे सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने दिल्ली हाईकोर्ट में दलील दी थी कि धन शोधन मामले में और सीबीआई के मामले में अलग-अलग साक्ष्य हैं तथा पीएमएलए (धन शोधन रोकथाम कानून) मामला कहीं अधिक गंभीर है और कहीं अधिक जघन्य है। 

मेहता ने कहा था कि यह एक आर्थिक अपराध है, जो कि अलग है। न्यायमूर्ति सुरेश कैत ने ईडी के वकील और चिदंबरम की दलीलें सुनी तथा जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया। आईएनएक्स मीडिया धन शोधन मामले में चिदंबरम (74) तिहाड़ जेल में हैं। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने जमानत का अनुरोध करते हुए कहा था कि चूंकि साक्ष्य दस्तावेजी हैं और वे जांच एजेंसियों के पास हैं, इसलिए वह इसमें छेड़छाड़ नहीं कर सकते। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने चिदंबरम की ओर से पेश होते हुए कहा था कि शुरुआत से ही जांच एजेंसी का मामला यह कहीं से नहीं रहा कि कांग्रेस नेता ने गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश की, लेकिन अचानक से अक्टूबर में (जब चिदंबरम हिरासत में हैं) यह आरोप लगाया गया कि वह अहम गवाहों पर दबाव डाल सकते हैं और उन्हें प्रभावित कर सकते हैं।

सुनवाई के प्रारंभ में न्यायाधीश ने सॉलिसीटर जनरल से पूछा था कि 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच ईडी ने कितने गवाहों से पूछताछ की, जब चिदंबरम उनकी हिरासत में थे। मेहता ने कहा था कि उस अवधि के दौरान तीन गवाहों को समन किया गया। उनमें से दो लोग पेश नहीं हुए जबकि तीसरे ने एक हस्तलिखित पत्र दिया और गवाह इतना भयभीत है कि वह चिदंबरम से आमना-सामना कराया जाना नहीं चाहता। 

इधर, आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में पी चिदंबरम को 13 नवंबर को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से भी राहत नहीं मिली और उनकी न्यायिक हिरासत 27 नवंबर तक बढ़ा दी गई। इस मामले में उनकी न्यायिक हिरासत बीते दिन ही समाप्त हो रही थी।(समाचारा एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :आईएनएक्स मीडियापी चिदंबरमकांग्रेसदिल्ली हाईकोर्टप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण