लाइव न्यूज़ :

नकली कोविशील्ड टीके की रिपोर्ट पर जांच शुरू: मांडविया

By भाषा | Updated: August 19, 2021 22:53 IST

Open in App

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ने उस रिपोर्ट पर एक जांच शुरू की है जिसमें दावा किया गया था कि कोविशील्ड टीके की नकली खुराक जब्त की गयी है। उन्होंने राजकोट में संवाददाताओं से कहा, “ऐसा दावा किया गया है कि कोविशील्ड के नकली टीके देश में बेचे जा रहे हैं। भारत सरकार इन दावों की जांच कर रही है और सत्यता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।” जब्त किये गए नकली टीके की रिपोर्ट में विश्व स्वास्थ्य संगठन का हवाला दिया गया था। मांडविया ने यह भी कहा कि वयस्कों के लिए तीन और टीके भारत में जल्दी ही उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा, “वर्तमान में भारत में तीन टीके उपलब्ध हैं- कोविशील्ड, कोवैक्सीन और स्पूतनिक। आने वाले दिनों में तीन और टीके आ जाएंगे जिसमें जायडस कैडिला का टीका भी शामिल है। अन्य दो जेनोवा और बायोलॉजिकल इवांस के हैं।” महामारी की तीसरी लहर से निपटने की केंद्र सरकार की योजना पर उन्होंने कहा कि इसके लिए 23 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि हमने प्रत्येक जिले में एक करोड़ रुपये की दवाओं का बफर स्टाक और चिकित्सकीय आक्सीजन की आपूर्ति के लिए एक क्रायोजनिक टैंक की योजना बनाई है। इसके साथ ही प्रत्येक खंड स्तर पर एक एंबुलेंस को तैनात करने की योजना है। मांडविया ने बृहस्पतिवार को राजकोट में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली और पहले दिन वीरपुर और खोदलाधाम मंदिर में दर्शन किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर