लाइव न्यूज़ :

इंटरपोल के महासचिव जुर्गेन स्टॉक ने केंद्रीय गृह सचिव भल्ला से की मुलाकात, लंबित रेड कॉर्नर नोटिस पर चर्चा

By भाषा | Updated: August 30, 2019 19:02 IST

वर्ष 2016,2017 और 2018 के दौरान केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई)ने इंटरपोल को क्रमश: 91,94 और 124 रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध किया। वहीं इंटरपोल ने क्रमश: 87,84 और 76 नोटिस जारी किए। इस साल 14 जून तक भारत ने 41 रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध किया और 32 रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ इंटरपोल को रेड कॉर्नर नोटिस जारी करना है उनमें विवादित धर्म उपदेशक जाकिर नाइक शामिल है।नाइक पर आतंकवादी हमलों को अंजाम देने वाले युवकों को कट्टरपंथी बनाने का आरोप है। अभी वह मलेशिया में रह रहा है।

भारत के दौरे पर आए इंटरपोल के महासचिव जुर्गेन स्टॉक ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह सचिव एक. के. भल्ला से मुलाकात की। माना जा रहा है कि इस दौरान आतंकवाद फैलाने के आरोपी जाकिर नाइक सहित अन्य के खिलाफ लंबित रेड कॉर्नर नोटिस पर कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि भल्ला ने स्टॉक के साथ हुई 30 मिनट की बैठक में भारतीय कानून से बच रहे भगोड़ों के खिलाफ लंबित रेड कॉर्नर नोटिस पर कार्रवाई करने की जरूरत पर जोर दिया। रेड कॉर्नर नोटिस एक तरह से भगोड़ों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट है जिसमें इंटरपोल सदस्य देशों से आरोपी को गिरफ्तार या हिरासत में लेने का अनुरोध किया जाता है।

वर्ष 2016,2017 और 2018 के दौरान केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई)ने इंटरपोल को क्रमश: 91,94 और 124 रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध किया। वहीं इंटरपोल ने क्रमश: 87,84 और 76 नोटिस जारी किए। इस साल 14 जून तक भारत ने 41 रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध किया और 32 रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए गए।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ इंटरपोल को रेड कॉर्नर नोटिस जारी करना है उनमें विवादित धर्म उपदेशक जाकिर नाइक शामिल है। नाइक पर आतंकवादी हमलों को अंजाम देने वाले युवकों को कट्टरपंथी बनाने का आरोप है। अभी वह मलेशिया में रह रहा है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2016,2017,2018 और एक अप्रैल 2019 तक भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अनुरोध पर जारी रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर 27 अरोपियों को विदेश से भारत प्रत्यार्पित किया गया।

टॅग्स :मोदी सरकारसंयुक्त राष्ट्रनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन