लाइव न्यूज़ :

अतीक अहमद की हत्या के बाद प्रयागराज में बंद इंटरनेट 42 घंटे बाद हुआ बहाल, करोड़ों रुपए का हुआ नुकसान, जानें लोगों ने क्या कहा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 18, 2023 14:13 IST

नगर के जीरो रोड पर घर से ही मुगल बाइट्स नाम से क्लाउड किचन चलाने वाली सानिया सलीम ने बताया कि इंटरनेट बंद रहने से दो दिनों तक खाने का आर्डर नहीं आया जिससे उन्हें 8-10 हजार रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्दे शासन के निर्देश पर रविवार सुबह करीब आठ बजे से इंटरनेट बंद कर दिया गया था।सोमवार की देर रात जब इंटरनेट बहाल हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली है।

प्रयागराजः माफियाअतीक अहमद की हत्या के बाद प्रयागराज में बंद इंटरनेट करीब 42 घंटे बाद बहाल कर दिया गया। पहली बार दो दिनों तक इंटरनेट बंद रहने से डिजिटल भुगतान बंद रहा जिससे रेलवे, बैकिंग समेत ऑनलाइन पढ़ाई पर खासे असर पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, ऑनलाइन व डिजिटल भुगतान बंद होने से यहां के व्यापारियों का कामकाज पूरी तरह से ठप रहा जिससे करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ। सोमवार की देर रात जब इंटरनेट बहाल हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली है।

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद नगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शासन के निर्देश पर रविवार सुबह करीब आठ बजे से इंटरनेट बंद कर दिया गया था। नगर के जीरो रोड पर घर से ही मुगल बाइट्स नाम से क्लाउड किचन चलाने वाली सानिया सलीम ने बताया कि इंटरनेट बंद रहने से दो दिनों तक खाने का आर्डर नहीं आया जिससे उन्हें 8-10 हजार रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिन उनका क्लाउड किचेन ठंडा रहा, अब इंटरनेट बहाल होने से आर्डर आने शुरू हो गए हैं।

ऑनलाइन मार्केटिंग का काम करने वाले अनंत चतुर्वेदी ने कहा कि चूंकि ज्यादातर काम आनलाइन होने लगा है, ऐसे में पिछले दो दिनों तक इंटरनेट बंद रहने से समय और पैसे दोनों का नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, आनलाइन भुगतान नहीं होने से हमें नकदी लेकर चलना पड़ा। चतुर्वेदी ने कहा कि बाजार में खरीददारी के दौरान इंटरनेट नहीं चलने की वजह से नकदी की मांग आने लगी क्योंकि इस दौरान गूगल पे, फोन पे आदि काम नहीं कर रहे थे।

उन्होंने कह, “कल रात बाथरूम जाने के लिए उठा तो फोन चेक करने पर इंटरनेट चालू देखा और राहत की सांस ली।” शेयर ब्रोकिंग फर्म मास्टर ट्रस्ट के स्वामी अजय गुप्ता ने कहा कि इंटरनेट बंद होने से सोमवार को शेयर ट्रेडिंग का काम प्रभावित रहा क्योंकि लोग शेयरों की खरीद फरोख्त नहीं कर सके। उनका कहना था कि इंटरनेट अब केवल मनोरंजन का साधन मात्र नहीं रहा, बल्कि पूरा व्यापार इस पर निर्भर है।

अजय गुप्ता ने यह भी कहा कि मेरे जीवन में इंटरनेट बंद होने की घटना पहली बार हुई है और हर कोई एक दूसरे से कटा रहा। अब कारोबार सामान्य रूप से चल रहा है। केंद्रीय विद्यालय, ओल्ड कैंट में कक्षा पांच के विद्यार्थी सूर्यादित्य चतुर्वेदी ने कहा, “इंटरनेट बंद रहने से मैं पढ़ नहीं पाता था, गेम नहीं खेल पाता था और वीडियो नहीं देख पाता था। ऊब जाता था, कोई काम नहीं था।” 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :प्रयागराजइंटरनेटअतीक अहमद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

क्राइम अलर्टVIDEO: दिवंगत अतीक अहमद के गुंडों ने प्रॉपर्टी डीलर पर किया हमला, 'धुरंधर 2' में माफिया के ज़िक्र के बीच वीडियो सामने आया

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

भारतअदालत ने बाल यौन शोषण मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR का दिया आदेश

भारतमाघ पूर्णिमा पर वाराणसी में गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण