लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसः नीता अंबानी ने हिंदी में ‘हर-सर्किल’ ऐप पेश किया, अब तक 4.20 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 8, 2022 17:02 IST

International Women's Day: अब तक चार करोड़ 20 लाख से अधिक लोगों तक अपनी पहुंच बनाई है। यह देश में महिलाओं के बीच सबसे तेजी से बढ़ता डिजिटल मंच है।

Open in App
ठळक मुद्देहमारी पहुंच और समर्थन बिना रुकावट के बढ़ता रहे।शिक्षा, उद्यमिता, वित्त और नेतृत्व के विशेषज्ञ सवालों का जवाब देते हैं।ऐप महिलाओं को कौशल विकास और नए पेशेवर गुण सीखने में भी मदद करता है। 

नई दिल्लीः रिलायंस फॉउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए ‘हर-सर्किल’ ऐप को हिंदी में पेश किया है। यह ऐप महिला सशक्तीकरण के लिए काम करता है। रिलायंस फॉउंडेशन ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘‘हर सर्किल ऐप को नीता अंबानी ने एक साल पहले शुरू किया था।

इस पर अब तक चार करोड़ 20 लाख से अधिक लोगों तक अपनी पहुंच बनाई है। यह देश में महिलाओं के बीच सबसे तेजी से बढ़ता डिजिटल मंच है।’’ ऐप को हिंदी में पेश करते हुए नीता अंबानी ने कहा, ‘‘किसी भी क्षेत्र और भाषा की महिलाओं के लिए ‘हर-सर्किल’ एक उभरता हुआ मंच है। मैं चाहती हूं कि हमारी पहुंच और समर्थन बिना रुकावट के बढ़ता रहे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अधिक से अधिक महिलाओं तक उनकी भाषा में पहुंचने के लिए हम हर सर्किल को हिंदी में पेश कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि इसे उतना ही प्यार मिलेगा, जितना अब तक अंग्रेजी भाषा में इस ऐप को मिला है।’’ रिलायंस फॉउंडेशन के अनुसार, हर-सर्किल ऐप पर रिलायंस के स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्यमिता, वित्त और नेतृत्व के विशेषज्ञ सवालों का जवाब देते हैं। यह ऐप महिलाओं को कौशल विकास और नए पेशेवर गुण सीखने में भी मदद करता है। 

टॅग्स :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसReliance Industriesनीता अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मुंबई इंडियन के प्रैक्टिस मैच में पहुंची नीता अंबानी, रोहित से कही ऐसी बात शरमा गए क्रिकेटर

भारतमहिलाओं की सुरक्षा ही उनका असली सम्मान

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

भारतInternational Women's Day 2026: भारतीय संविधान के वे अनुच्छेद जो हर महिला को देते हैं सुरक्षा और समानता की गारंटी, संवैधानिक अधिकारों की पूरी लिस्ट

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार