International Women's Day 2022: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल ने बनाया अनोखा डूडल, कुछ इस अंदाज में दे रहा बधाई

By विनीत कुमार | Updated: March 8, 2022 08:11 IST2022-03-08T07:18:40+5:302022-03-08T08:11:39+5:30

International Women's Day 2022: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गूगल ने भी आज बेहद खास डूडल तैयार किया है। इसमें महिलाओं की जिंगदी के विभिन्न आयाम को दर्शाया गया है।

International Women's Day 2022: Google celebrates special day with unique doodle | International Women's Day 2022: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल ने बनाया अनोखा डूडल, कुछ इस अंदाज में दे रहा बधाई

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल ने बनाया अनोखा डूडल (फोटो- गूगल)

Highlightsगूगल ने इंटरनेशनल विमेंस डे के मौके पर तैयार किया खास डूडल, थोका मायर ने किया है तैयार।गूगल के आज के डूडल में विभिन्न संस्कृतियों में महिलाओं की रोजमर्रा के जीवन की झलक दिखाई गई है।

नई दिल्ली: पूरी दुनिया में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला (International Women's Day 2022) दिवस मनाया जाता है। ये दिन हर क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है। इस बार महिला दिवस की थीम ‘जेंडर इक्वैलिटी फॉर ए सस्टेनेबल टुमॉरो’ है। इस थीम के जरिए महिलाओं को लेकर पूर्वाग्रह, रूढ़ियों और भेदभाव से मुक्त दुनिया के महत्व पर जोर दिया गया है।

इस बेहद खास मौके पर सर्च इंजन दिग्गज गूगल ने एक बेहद इंटरेक्टिव और दिलचस्प डूडल साझा किया है। इसमें ये दिखाने की कोशिश है दुनिया भर की महिलाएं कैसे हर क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। Google ने अंतरराष्ट्रीय दिवस पर इस डूडल के बारे में कहा है, 'आज का डूडल एक एनिमेटेड स्लाइड शो है जो हमें विभिन्न संस्कृतियों में महिलाओं की रोजमर्रा के जीवन में एक झलक दिखाता है।

गूगल के अनुसार, 'घर से काम करने वाली एक मां से लेकर अगली पीढ़ी को अपने कौशल को सिखाने वाली मोटरसाइकिल मैकेनिक तक, आज के डूडल में दर्शाया गया प्रत्येक चित्रण इस अहम सूत्र से जुड़ा है कि महिलाएं अपने लिए, अपने परिवार और अपने समुदायों के लिए कैसा दिखती हैं।'

International Women's Day: किसने बनाया आज का गूगल डूडल

डूडल को डूडल आर्ट डायरेक्टर थोका मायर द्वारा चित्रित किया गया है। इस कलाकृति के बारे में मायर ने कहा कि महामारी के दौरान जीवन ने उन्हें इसके लिए प्रेरणा दी। 

उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ साल सभी के लिए कठिन रहे हैं, लेकिन विशेष रूप से महिलाओं के लिए ये ज्यादा मुश्किल रहा है। हम आमतौर पर महिलाओं और अतीत और वर्तमान में उनकी अविश्वसनीय उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं और युवा लड़कियों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते हैं। पिछले कुछ वर्षों की वास्तविकता ने महिलाओं को बदलाव के लिए मजबूर किया है। उन्हें अपना फोकस बदलने, प्राथमिकताओं के साथ खुद को संभालने और दूसरों जरूरतमंद के लिए त्याग के लिए मजबूर किया है।'

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने 1975 से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने की शुरुआत की जबकि 1977 में संयुक्त राष्ट्र की आम सभा में 8 मार्च को विश्व शांति और महिलाओं के अधिकार को समर्पित आधिकारिक दिन के तौर पर मान्यता दी गई थी। यह दिन पहली बार उत्तरी अमेरिका और पूरे यूरोप में श्रमिक आंदोलनों की गतिविधियों से उभरा। 

Web Title: International Women's Day 2022: Google celebrates special day with unique doodle

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे