लाइव न्यूज़ :

लखनऊ की शूटर वर्तिका ने खून से अमित शाह को लिखा पत्र, कहा-"मैं निर्भया के दोषियों को फांसी देना चाहती हूं"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2019 08:55 IST

वर्तिका ने लिखा कि निर्भया सामूहिक बलात्कार मामले में दोषी ठहराए गए चार लोगों को एक महिला द्वारा मार दिया जाना चाहिए। वर्तिका का मानना है कि ऐसा करने से समाज में अपराध के खिलाफ एक अच्छा संकेत जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्देवर्तिका का मानना है कि ऐसा करने से समाज में अपराध के खिलाफ एक अच्छा संकेत जाएगा। चारों दोषियों- अक्षय, मुकेश, पवन गुप्ता और विनय शर्मा के साथ चार-पांच सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि वे खुद को कोई नुकसान न पहुंचा सकें।

लखनऊ की शूटर वर्तिका सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को खून से एक पत्र लिखा है। इस पत्र में वर्तिका ने लिखा, "मैं निर्भया के दोषियों को फांसी देना चाहती हूं।" इसके अलावा वर्तिका ने लिखा कि निर्भया सामूहिक बलात्कार मामले में दोषी ठहराए गए चार लोगों को एक महिला द्वारा मार दिया जाना चाहिए। वर्तिका का मानना है कि ऐसा करने से समाज में अपराध के खिलाफ एक अच्छा संकेत जाएगा। 

बता दें कि तिहाड़ जेल में बंद निर्भया बलात्कार-हत्याकांड के चारों दोषी अवसाद में हैं और उन्होंने खाना-पीना भी कम कर दिया है। जेल के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि चारों दोषियों- अक्षय, मुकेश, पवन गुप्ता और विनय शर्मा के साथ चार-पांच सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि वे खुद को कोई नुकसान न पहुंचा सकें।

तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को जेल का दौरा कर दोषियों को फांसी पर लटकाने की तैयारियों का जायजा लिया और संतुष्टि जाहिर की।

इस चर्चित मामले की कोई जानकारी लीक न हो, इसके लिये तिहाड़ जेल के अधिकारियों के फोन निगरानी पर लगा दिये गए हैं। इससे पहले चारो दोषियों को शुक्रवार को वीडियो लिंक के जरिये अदालत न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उनकी पहचान सत्यापित की।

इस बीच निर्भया की मां ने शुक्रवार को कहा कि वह चाहती हैं कि 16 दिसंबर से पहले दोषियों को फांसी दी जाए। उन्होंने पत्रकारों से कहा, "मैं अपनी बेटी को न्याय दिलाने और उसे मुझसे छीनने वालों को मौत की सजा दिलाने के लिये लड़ाई जारी रखूंगी। मैं चाहती हूं कि उन्हें 16 दिसंबर से पहले फांसी दी जाए।"

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपदिल्लीलखनऊनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल