लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, 13 करोड़ रुपये के मूल्य की हेरोइन जब्त

By भाषा | Updated: October 6, 2021 19:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर दिल्ली के द्वारका में कथित रूप से मादक पदार्थ गिरोह चला रहे तीन अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 13 करोड़ रुपये के मूल्य की हेरोइन जब्त की गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि गिरोह के सरगना स्टेनली शिमेज अलासोनी (41), हेनरी ओकोली (41) और यूचेचुकुवू पीटर इग्बोनाजू (37) के पास से 1 किलो 300 ग्राम हेरोइन जब्त की गई।

पुलिस के अनुसार गिरोह हाल में उत्तम नगर और मोहन गार्डन में सक्रिय था। आरोपी बिना वैध वीजा के यहां रह रहे थे। मादक पदार्थ विभिन्न भारतीय बंदरगाहों के जरिये रूस से रास्ते नाइजीरिया से यहां लाया गया था।

द्वारका के पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक अक्टूबर को मोहन गार्डन में जाल बिछाया और ओकोली तथा इग्बोनाजू को एक किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने कहा कि दोनों 2019 में बांग्लादेश के रास्ते भारत आए और पूछताछ के दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि यह प्रतिबंधित पदार्थ अफ्रीका से रूस के रास्ते भारत पहुंचा। आरोपी ने कहा कि कई बार मादक पदार्थ की तस्करी बांग्लादेश और नेपाल से भारत में की जाती थी।

डीसीपी ने कहा, ''बड़े विक्रेताओं ने वर्चुअल नंबरों के माध्यम से खुदरा विक्रेताओं से संपर्क किया और यहां खुदरा विक्रेता के स्थानों पर दवाओं की आपूर्ति की। गिरफ्तार अफ्रीकी नागरिकों ने मोहन गार्डन क्षेत्र में अलग-अलग मंजिलों पर दो कमरे किराए पर लिए। वे भूतल पर रहते थे और ऊपरी मंजिल पर एक कारखाना स्थापित कर रखा था, जहां से हेरोइन मिलाने में इस्तेमाल होने वाले रसायन और उपकरण जब्त किए गए।''

उन्होंने बताया कि उनकी निशानदेही पर अलासोनी को चार अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था और उसके पास से 300 ग्राम हेरोइन जब्त की गई थी।

चौधरी ने कहा, ''अलासोनी ने एक अफ्रीकी विक्रेता से हेरोइन खरीदी और दिल्ली में उसका एक बड़ा ग्राहक आधार है।''

पुलिस ने कहा कि की जांच जारी है और उनके सहयोगियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos