लाइव न्यूज़ :

पांच सितारा होटल से चोरी मामले में अंतर्राज्जीय चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

By भाषा | Updated: December 2, 2021 19:20 IST

Open in App

जयपुर, दो दिसंबर जयपुर के जवाहर सर्किल थानाक्षेत्र के एक पांच सितारा होटल से दो करोड़ रूपये के आभूषण चोरी मामले में राजस्थान पुलिस के एक दल ने बुधवार को आरोपी जयेस रावजी सेजपाल (50) को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया।

जयपुर के पुलिस आयुक्त आनन्द श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को बताया कि पीडित राहुल बांठिया की ओर से 26 नवंबर को दर्ज करायी गयी शिकायत के आधार पर पुलिस के एक दल ने आरोपी जयेस रावजी सेजपाल (50) को सूरत गुजरात के सूरत में एक हॉटल के बाहर से गिरफ्तार किया और चोरी का समस्त माल (डायमंड/गोल्ड ज्वेलरी, कीमत करीब 2 करोड रूपये) बरामद करने में सफलता प्राप्त की।

उन्होंने बताया कि रायपुर (छत्तीसगढ) निवासी राजीव बोथरा ने अपनी बेटी की शादी के लिये होटल के 48 कमरे दो दिन के लिये बुक किये थे और शादी में भाग लेने आये पीडित मुंबई निवासी राहुल बांठिया होटल के कमरा नम्बर 734 में रूके थे।

उन्होंने बताया कि राहुल उसी दिन शाम को संगीत समारोह में भाग लेने सिरसी रोड स्थित मैरिज गार्डन में चला गया और रात साढ़े ग्यारह बजे तब वापस आकर जब उन्होंने कमरे के लॉकर को चेक किया तो लॉकर में से दो करोड रूपये की ज्वेलरी गायब थी।

श्रीवास्तव ने बताया कि राहुल बांठिया ने हॉटल मैनेजमेंट की मिलीभगत से कीमती ज्वेलरी चोरी होने संबंधी रिपोर्ट 26 नवंबर को जवाहर सर्किल थाने में दर्ज करवायी गयी थी।

उन्होंने बताया कि इस संबंध एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई और आरोपी के हॉटल क्लार्क आमेर आने-जाने वाले रास्तों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया ।

उन्होंने बताया कि दल ने आरोपी जयेस रावजी सेजपाल को गुजरात स्थित एक हॉटल के बाहर से गिरफ्तार किया एवं आरोपी के वर्तमान निवास से चोरी का समस्त माल (डायमंड/गोल्ड ज्वेलरी, कीमत करीब 2 करोड रूपयें) बरामद करने में सफलता प्राप्त की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल