लाइव न्यूज़ :

साक्षी मिश्रा की तरह बिहार की युवती ने भी की लव मैरेज, वीडियो वायरल कर लगाई बचाने की गुहार

By एस पी सिन्हा | Updated: July 28, 2019 13:35 IST

बिहारः बेतिया नगर के शहर की एक युवती ने एक किराना व्यवसायी से अंतरजातीय विवाह कर लिया है. शादी करने के बाद उसी तर्ज पर एक वीडियो वायरल कर अपने पिता से बचाने की गुहार लगाते हुए धमकी देना बंद करने की गुजारिश की है. वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया है. 

Open in App

उत्तर प्रदेश के बरेली की चर्चित साक्षी मिश्रा व अजितेश की लव स्टोरी की तर्ज पर बिहार के बेतिया में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है. बेतिया नगर के छावनी मोहल्ले के एक प्रेमीयुगल ने शादी के बाद उसी तर्ज पर एक वीडियो शेयर किया है.

यहां भी शहर की एक युवती ने एक किराना व्यवसायी से अंतरजातीय विवाह कर लिया है. शादी करने के बाद उसी तर्ज पर एक वीडियो वायरल कर अपने पिता से बचाने की गुहार लगाते हुए धमकी देना बंद करने की गुजारिश की है. वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया है. 

खास बात यह है कि यह युवती भी साक्षी मिश्रा की तरह राजनीतिक परिवार से है. साक्षी की पिता की तरह इस मामले में भी युवती के चाचा ने कहा है कि वे दोनों जहां रहें, खुश रहें. मोहल्ले के किराना व्यवसायी नितेश यादव के साथ अंतरजातीय शादी रचाने वाली युवती के अनुसार उसे उसके परिवार वालों की ओर से धमकी मिल रही है. दोनों छिपकर किसी जगह पर रह रहे हैं. 

वायरल वीडियो में लड़की कह रही है कि पापा, हम शादी कर चुके हैं, प्लीज धमकी देना बंद करिए. यह सब दिखावटी नहीं है. यह सब सही है. आप लोग पहले भी धमकी दे चुके हैं कि शादी नहीं हो सकती, मार देंगे. इस वीडियो में वह कहती है, घर पर जाकर भी आप लोग धमकी दे चुके थे. अगर हम लोगों को कुछ हुआ तो उसके जिम्मेवार आप लोग होंगे. इसकी (प्रेमी नितेश यादव) फैमली को तंग करना बंद कर दीजिए आपलोग. पुलिस, दारोगा करके आप लोगों को कुछ नहीं मिलेगा. अगर आप लोग ये सोचते है कि हम लोगों को नाबालिग में फंसा देंगे तो यह आपकी भूल होगी.'

लड़की वीडियो में अपना आधार कार्ड भी दिखाती है और कहती है- हमारे पास आधार कार्ड दिखाने के लिए है. इतना ही नहीं, लड़की यह भी कहती है कि हम लोगों की शादी करने की उमर है. पापा हम अपने पति के साथ हैं और पूरी तरह सेफ है. आपलोग धमकी देना बंद कीजिए. 

सबसे आश्चर्य की बात यह है कि वीडियो में एक जगह पर अपनी बात करने के बाद जब उसका प्रेमी संवाद शुरू कर रहा होता है तो लड़की वीडियो में मुस्कुराने लगती है. इधर, इस बाबत पूछे जाने पर कालीबाग ओपी के प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि उन्हें भी इस तरह की वीडियो वायरल होने की सूचना मिली है. अब तक की छानबीन में मालूम चला है कि लड़की बालिग है.

लव मैरिज करने वाला नितेश अपने ससुर को संबोधित करते हुए वह कहता है, 'ससुर जी, मान जाइए, परेशान करना बंद कीजिए.' वीडियो में वह कहता है कि उन दानों ने शादी की है और उसकी पत्‍नी ने दिखाने के लिए मंगल सूत्र नहीं पहना है. इस युवती कृति का परिवार राजनीतिक रसूख वाला बताया जा रहा है. कृति की दादी नगर के वार्ड पांच की पार्षद हैं. इस मामले में भी युवती के परिवार ने शादी करने वाले जोड़े पर किसी तरह के दबाव से इनकार किया है. 

कृति के चाचा संजय शर्मा कहते हैं कि दोनों बालिग हैं, उन्‍हें अपना फैसला करने का अधिकार है. उन्‍होंने कृति व उसके पति से कोई मतलब रखने से इनकार किया, लेकिन यह भी कहा कि वे जहां रहें, खुश रहें. इस मामले में युवक नितेश की मां ने बताया कि उनका बेटा कहां है? उन्‍हें मालूम नहीं. लेकिन उन्‍हें इस शादी से कोई परेशानी नहीं है. उन्‍होंने यह भी कहा कि कृति के परिवार वाले पुलिस के माध्‍यम से उन्‍हें तंग पर रहे हैं. नितेश के भाई ने भी बताया कि पुलिस उन्‍हें परेशान कर रही है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी