लाइव न्यूज़ :

जिन संस्थानों को लोगों के अधिकारों, संविधान की रक्षा के लिए बनाया गया था उनका ‘तालिबानीकरण’ हो गया है : महबूबा मुफ्ती

By भाषा | Updated: August 18, 2021 18:21 IST

Open in App

पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि जो संस्थान लोगों के अधिकारों व देश में संविधान की रक्षा करने के लिए बनाए गए थे उनका ‘‘तालिबानीकरण’’ कर दिया गया है। धनशोधन के एक मामले में उनकी मां गुलशन नजीर से प्रवर्तन निदेशालय द्वारा करीब तीन घंटे तक पूछताछ से जुड़े संवाददाताओं के एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने यह बात कही। मुफ्ती ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘दुर्भाग्य से जिन संस्थानों को हमारे अधिकारों की रक्षा करनी थी और जिन्हें संविधान की भावनाओं को बनाए रखना था उनका तालिबानीकरण हो चुका है।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाए कि मीडिया का भी तालिबानीकरण हो गया है। उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यधारा की अधिकतर मीडिया भाजपा की बातों पर चलती है, वे यह नहीं बताते कि किस तरह से एजेंसियों का दुरुपयोग हुआ है और किस तरह से संविधान से खिलवाड़ हो रहा है।’’ ईडी द्वारा पूछताछ के बारे में पीडीपी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘क्या आपको घटनाक्रम पता है?’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘मैंने परिसीमन आयोग से मिलने से इंकार कर दिया, अगले दिन हमें समन मिल गया। मैंने पांच अगस्त को शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया, अगले दिन हमें समन मिल गया।’’ मुफ्ती ने कहा कि एनआईए और ईडी जैसी एजेंसियों का गठन गंभीर कार्यों के लिए हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप