लाइव न्यूज़ :

सोनू सूद को लेकर राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- फिल्म अभिनेता के कामों की सराहना के बजाय कर रहे हैं आलोचना

By सुमित राय | Updated: June 8, 2020 19:55 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि फिल्म अभिनेता सोनू सूद के कार्यों की सराहना करने के बदले महाराष्ट्र सरकार उनकी आलोचना कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद की आलोचना किए जाने पर राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा।राजनाथ सिंह ने कहा कि सोनू सूद की तारीफ करने के बदले ये लोग आलोचना कर रहे हैं।शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने सोनू सूद को बीजेपी का मुखौटा बताने की कोशिश की थी।

रक्षा मंत्री राजनाथ (Rajnath Singh) सिंह ने सोमवार को फिल्म अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) की आलोचना किए जाने पर महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Govt) पर निशाना साधा और कहा है कि फिल्म अभिनेता के कामों की सराहना करने के बदले ये लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। बता दें कि शिवसेना प्रवक्ता और सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने पार्टी के मुखपत्र सामना में सोनू सूद के मदद कार्य को पर कई सवाल उठाए थे।

संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना के 'रोखटोक' कॉलम में लिखा है कि लॉकडाउन के दौरान अचानक सोनू सूद नाम का एक महात्मा तैयार हो गया है। इतने झटके और चतुराई के साथ किसी को महात्मा बनाया जा सकता है? संजय राउत ने प्रवासी मजदूरों को बस में भेजने के लिए आए पैसों पर सवाल उठाते हुए सोनू सूद को बीजेपी का मुखौटा बताने की कोशिश की थी।

प्रवासियों की मदद से कर रियल हीरो बन गए हैं सोनू सूद

बता दें कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद रील लाइफ हीरो से लोगों के लिए रियल लाइफ हीरो बन गए हैं। लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद ने हजारों प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने का काम किया है। सोनू सूद की पूरे देश में तारीफ हो रही है।

विवाद बढ़ने के बाद संजय राउत ने दी थी सफाई

बयान पर विवाद होने के बाद संजय राउत ने सफाई देते हुए कहा, ''सोनू सूद पर्दे पर अच्छा रोल निभाते हैं और सड़क पर उतर कर भी उन्होंने अच्छा रोल अदा किया। फिल्मी पर्दे पर एक डायरेक्टर होता है वैसे ही इनके पीछे कोई पॉलिटिकल डायरेक्टर हो सकता है।''

चीन से विवाद पर राजनाथ सिंह ने कही ये बातें

चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में सीमा पर पिछले महीने से चल रहे विवाद पर राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन के साथ सैन्य और राजनयिक स्तर पर बातचीत जारी है। दोनों देशों के बीच अब तक हुई बातचीत सकरात्मक रही है। इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के गौरव को प्रभावित नहीं होने देंगे। बता दें कि शनिवार को दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों और इसके एक दिन पहले शुक्रवार को विदेश मंत्रायल के अधिकारियों की बातचीत हुई थी।

राजनाथ सिंह ने राहुल गाधी पर साधा निशाना

इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र सरकार में कांग्रेस प्रमुख निर्णयकर्ता नहीं है। राजनाथ सिंह ने कहा कि जिम्मेदारी के बिना सत्ता राहुल गांधी का चरित्र है।

टॅग्स :राजनाथ सिंहसोनू सूदप्रवासी मजदूरकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील