लाइव न्यूज़ :

JNU मार्च कवर करने वाली पत्रकार ने कहा, इंस्पेक्टर ने मेरे सीने को टच किया और मुझे धक्का मारा

By भाषा | Updated: March 28, 2018 03:55 IST

शुक्रवार को जेएनयू के छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर से संसद तक एक मार्च निकाला था। लक्ष्मी बाई नगर के संजय झील इलाके में पुलिस ने छात्रों और शिक्षकों को तितर बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया और पानी की धारा उन पर छोड़ी।

Open in App

नई दिल्ली, 28 मार्चः जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रों की रैली कवर करने के दौरान दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली एक पत्रकार ने अपनी शिकायत में कहा है कि पुलिस कर्मी ने उसके सीने को छुआ था, जबकि उसने उसे बता दिया था कि वह मीडिया से है। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में सोमवार को एक मामला दर्ज किया गया और जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि छेड़छाड़ के आरोपी विद्याधर सिंह को जिला लाइन्स भेज दिया गया है। सिंह दिल्ली छावनी में एसएचओ है। यह कथित घटना पिछले सप्ताह हुई थी जब शिकायतकर्ता जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा आयोजित एक मार्च को कवर कर रही थी।

शिकायतकर्ता ने कहा कि वह अपने एक सहयोगी पत्रकार के साथ, विरोध स्थल के समीप सर्विस लेन में खड़ी थी। उसी दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लाठियों से मारना शुरू किया। पीड़ित का आरोप है कि उसे और अन्य पत्रकार को सिंह ने धक्का दिया।

पीड़ित ने शिकायत में कहा है 'तब हम दोनों ने सिंह को बताया कि हम पत्रकार हैं। तब वह कुछ पल के लिए पीछे हुआ। उसके बाद वह फिर से हमारी ओर बढ़ा, वह मेरे सीने के बिल्कुल करीब आ गया, उसने अपना हाथ मेरे दाहिने वक्ष पर रखा और मुझे फिर से धक्का दिया।' 

पत्रकार ने दावा किया कि जब उसका और अन्य मीडिया सहयोगियों का घटना को लेकर सिंह से सामना कराया गया तो उसने मुझे कहा कि मैं झूठ बोल रही हूं। शिकायत के बाद मामले की सतर्कता जांच के आदेश दे दिए गए। पत्रकार ने घटना की जांच करने वालों के सामने अपने आरोप दोहराए। पुलिस इन्स्पेक्टर ने आरोपों से इंकार किया है। यह मामला विस्तृत जांच के लिए सोमवार को अपराध शाखा को सौंप दिया गया।

आपको बता दें कि शुक्रवार को जेएनयू के छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर से संसद तक एक मार्च निकाला था। लक्ष्मी बाई नगर के संजय झील इलाके में पुलिस ने छात्रों और शिक्षकों को तितर बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया और पानी की धारा उन पर छोड़ी। प्रदर्शन कवर करने आए पत्रकार भी इससे नहीं बच सके। दो पत्रकारों ने मार्च के दौरान हिंसक घटनाओं के संदर्भ में अलग अलग शिकायतें दर्ज कराई हैं। एक ने छेड़छाड़ की और दूसरे ने हमले की शिकायत दर्ज कराई है।

प्रदर्शन के दौरान एक फोटो पत्रकार का कैमरा कथित तौर पर छीनने के लिए रविवार को एक महिला कॉन्स्टेबल और एक पुरूष हेड कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी