लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः आतंकी हमले के इनपुट की वजह से हुई अतिरिक्त जवानों की तैनाती, डोभाल ने मीटिंग के बाद लिया फैसला!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 28, 2019 11:15 IST

समाचार एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से लिखा है कि आतंकी संगठन घाटी में आतंकी हमले की साजिश रच रहे हैं। इनपुट्स मिलने के बाद की गई अतिरिक्त जवानों की तैनाती।

Open in App
ठळक मुद्देघाटी में आतंकी हमले के इनपुट्स की वजह से अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। केंद्र सरकार ने यह कदम तब लिया है जब चार महीने पहले ही जम्मू कश्मीर में केंद्रीय बलों की 100 कंपनियां तैनात की गई थी।

जम्मू कश्मीर में 10 हजार अतिरिक्त जवानों की तैनाती पर सियासी सवाल खड़े हो रहे थे। इस बीच खबर आ रही है कि घाटी में आतंकी हमले के इनपुट्स की वजह से अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से लिखा है कि आतंकी संगठन घाटी में आतंकी हमले की साजिश रच रहे हैं। इस बाद का इनपुट मिलने के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की थी।

डोभाल के जम्मू-कश्मीर दौरे से लौटने के बाद अतिरिक्त जवानों की तैनाती की घोषणा की गई। जवानों को हवाई मार्ग से प्रदेश में पहुंचाया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजी दिलबाग सिंह ने बताया कि वह पहले से ही उत्तरी कश्मीर में अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की मांग करते रहे हैं। गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ऑर्डर में कहा गया है कि अतिरिक्त जवानों की तैनाती इसलिए की जा रही है ताकि राज्य में कानून-व्यवस्था बेहतर की जा सके।

केंद्र सरकार ने यह कदम तब लिया है जब चार महीने पहले ही जम्मू कश्मीर में केंद्रीय बलों की 100 कंपनियां तैनात की गई थी। बीते 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद सरकार ने यह तैनाती की थी।

इस पूरे मसले पर जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा, ‘केंद्र सरकार द्वारा घाटी में अतिरिक्त 10,000 पुलिसबलों की तैनाती के फैसले से लोगों के बीच डर पैदा हो गया है। कश्मीर में सुरक्षाबलों की कोई कमी नहीं है। जम्मू कश्मीर एक राजनीतिक समस्या है जो सैन्य विकल्प से नहीं सुलझेगी। भारत सरकार को दोबारा सोचने और अपनी नीतियों में सुधार की जरूरत है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअजीत डोभाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया