लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने के आरोप में बेकसूर लोगों को गिरफ्तार किया गया :एसडीपीआई

By भाषा | Updated: January 1, 2021 21:55 IST

Open in App

मंगलुरु (कर्नाटक), एक जनवरी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसपीडपीआई) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि 30 दिसंबर को दक्षिण कन्नड़ जिले के उजीरे में ग्राम पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने के आरोप में पुलिस ने बेकसूर लोगों को गिरफ्तार किया।

एसडीपीआई के प्रदेश सचिव अशरफ मचार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं को बगैर किसी सबूत के आधी रात को गिरफ्तार किया गया और उन पर पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने का आरोप लगाया गया।

उन्होंने दावा किया कि एसडीपीआई सदस्य पार्टी के समर्थन में नारे लगा रहे थे, ना कि पाकिस्तान के समर्थन में।

उन्होंने कहा, ‘‘सिर्फ भाजपा और संघ परिवार संगठनों के नेता ही हमेशा पाकिस्तान के बारे में बातें करते हैं।’’

गौरतलब है कि सोशल मीडिया में वायरल हुए एक वीडियो में लोगों का एक समूह मुस्लिम संगठन के झंडे लिए और नारे लगाते दिख रहा है। इसे बाद पुलिस ने एसडीपीआई के 15 कार्यकर्ताओं के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया है।

मचार ने आरोप लगाया कि साम्प्रदायिक मानसकिता वाले कुछ लोगों ने एक निजी टीवी चैनल की मदद से वीडियो में बदलाव किया है।

राज्य में 5,700 से अधिक ग्राम पंचायतों में 22 दिसंबर और 27 दिसंबर को, दो चरणों में चुनाव कराये गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू