लाइव न्यूज़ :

इंद्राणी मुखर्जी की बेटी ने किताब लिखी

By भाषा | Updated: August 17, 2021 19:47 IST

Open in App

पूर्व दंपति इंद्राणी और पीटर मुखर्जी की बेटी विधि मुखर्जी ने एक किताब लिखी है जिसमें उन्होंने अपनी यादों को कलमबद्ध किया है। इस पुस्तक का विमोचन मंगलवार को किया गया। ‘डेविल्स डॉटर’ (पिशाच की बेटी) नाम की किताब को वेस्टलैंड ने प्रकाशित किया है। यह पाठकों को उनके (विधि के) जीवन को जानने का मौका देती है कि उन्होंने अपने माता-पिता की गिरफ्तारी को कैसे झेला और वह अवसाद और चिंता से कैसे बाहर आईं। इंद्राणी मुखर्जी को अगस्त 2015 में अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बोरा (24) को अप्रैल 2012 में महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में इंद्राणी ने एक कार में अपने चालक श्यामवीर राय और संजीव खन्ना के साथ कथित रूप से गला घोंटकर मार दिया था।23 वर्षीय विधि ने किताब में कहा, “ यह किताब हमदर्दी, ध्यान या कुछ हासिल करने के लिए नहीं लिखी गई है। जिस वजह से मैंने इस किताब को लिखने का फैसला किया है, वह मैं लफ्ज़ों में बयां नहीं कर सकती हूं, जो मैं आपको बता सकती हूं वे बता दिया है।”उन्होंने कहा, “ इंसान की जिंदगी में कई ऐसी चीज़ें होती हैं जिसका आप पहले से अंदाज़ा नहीं लगा सकते हैं या उसके लिए तैयार नहीं होते हैं। इस पूरे घटनाक्रम का केंद्र मेरे माता-पिता हैं और इस सबमें मैं खो गई।”यह सब 2015 में विधि के 18वें जन्मदिन से पहले शुरू हुआ जब उनकी मां इंद्राणी मुखर्जी को बोरा की कथित हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। विधि ने किताब में कहा कि इसके चार महीने बाद उनके पिता पीटर मुखर्जी को भी जुर्म करने के लिए उकसाने एवं मदद करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पीटर पूर्व मीडिया कारोबारी हैं और उन्हें इस साल के शुरू में उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशीना बोरा जिंदा है! बेटी की हत्या की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने लिखी CBI को चिट्ठी, कश्मीर में तलाश करने की मांग

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप