लाइव न्यूज़ :

इंदौर: भागीरथपुरा में गंदे पानी से हड़कंप, बीमारों की संख्या 100 पार, मंत्री विजयवर्गीय पहुंचे अस्पताल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

By मुकेश मिश्रा | Updated: December 30, 2025 15:41 IST

शनिवार को भागीरथपुरा की बोरासी गली निवासी उर्मिला यादव और सीमा बाई (पति गौरीशंकर प्रजापत) की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया। परिजनों ने दोनों की मौत दूषित पानी से होने का आरोप लगाया है, हालांकि प्रशासन ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Open in App

इंदौर: स्वच्छता में सात बार नंबर वन रहने वाले इंदौर में अब पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विधानसभा क्षेत्र भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से लोगों के बीमार पड़ने की घटनाओं से हड़कंप मचा हुआ है। शहर के 100 से ज्यादा लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से नलों में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा था। शिकायतों के बावजूद नगर निगम ने समय पर कार्रवाई नहीं की। शनिवार को भागीरथपुरा की बोरासी गली निवासी उर्मिला यादव और सीमा बाई (पति गौरीशंकर प्रजापत) की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया। परिजनों ने दोनों की मौत दूषित पानी से होने का आरोप लगाया है, हालांकि प्रशासन ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

इस घटना से हड़कंप मचने के बाद  मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अस्पताल पहुंचे और बीमार नागरिकों से मुलाकात कर उनके इलाज की जानकारी ली। उन्होंने कहा— “क्या हुआ, कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल सभी का उपचार प्राथमिकता है और जल्द ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इस पर काम किया जा रहा है।”मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस मामले का संज्ञान लेते हुए स्थानीय प्रशासन को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी प्रभावित लोगों को तत्काल उचित उपचार और राहत प्रदान की जाए।

घटना के बाद नगर निगम भी हरकत में आया। देर रात प्रभावित बस्तियों में जल विभाग के अधिकारियों ने सैंपल लिए और टैंकरों से स्वच्छ पानी की आपूर्ति शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि कुछ इलाकों में ड्रेनेज लाइन नर्मदा पाइपलाइन से मिल रही है, जिससे दूषित पानी घरों तक पहुंचा। नागरिकों का कहना है कि शहर सफाई में तो देश का सिरमौर है, लेकिन नागरिकों को पीने का साफ पानी नहीं मिल पा रहा, जो स्वच्छता अभियान की सफलता पर सवाल खड़ा करता है।

टॅग्स :इंदौरMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?