लाइव न्यूज़ :

बदमाशों ने की मॉडल की स्कर्ट खींचने की कोशिश, CM शिवराज के रीट्वीट ने प्रशासन में मचाया हड़कंप

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 23, 2018 18:02 IST

इन्दौर में दो बदमाशों की अश्लील हरकत की शिकार एक मॉडल के ट्वीट ने मध्य प्रदेश के सियासी माहौल को गर्म कर दिया है।

Open in App

इन्दौर, 23 अप्रैल। इन्दौर में दो बदमाशों की अश्लील हरकत की शिकार एक मॉडल के ट्वीट ने प्रदेश के सियासी माहौल को गर्म कर दिया है। मॉडल ने घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सरेआम दो बदमाशों ने चलती गाड़ी में उसकी स्कर्ट खींच कर अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया। इस घटना से वह नीचे गिर गई और उसे चोंट लग गई।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने री-ट्वीट कर उसे इंसाफ दिलाने की बात कहते हुए डीआईजी और कलेक्टर को इस पर तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री के ट्वीट के बाद पूरा प्रशासन हरकत में आ गया है। वही मुख्यमंत्री के इस ट्वीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने भी ट्वीट कर कहा कि शिवराज जी अपना चेहरा बचाने के लिए अब सिर्फ़ ट्विटर ही सहारा रह गया है क्या? अब तो हमें भी शर्म आने लगी है।  

घटना रविवार रात की है। मॉडलिंग करने वाली एक लड़की अपनी एक्टिवा से रात को घर जा रही थी तभी विजय नगर इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके साथ छेडछाड शुरु कर दी। एक  बदमाश ने उसकी स्कर्ट खींचते हुए अश्लील भाषा में कुछ शब्द कहें। बदमाशों की इस हरकत से उसकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे सड़क पर गिर गई। इस बीच बदमाश भाग गये। वह बदमाशों की गाड़ी का नम्बर भी नहीं देख पायी। 

इस पूरी घटना का जिक्र पीड़िता ने ट्विटर पर किया है।  "यह आज (22 अप्रैल) की घटना है। मैं अपनी एक्टिवा से जा रही थी, इसी दौरान दो युवकों ने मेरी स्कर्ट खींचने की कोशिश की। उन्हें रोकने की कोशिश में मेरी गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और मैं हादसे का शिकार हो गई। यह सब एक व्यस्ततम मार्ग पर हुआ, लेकिन किसी ने भी उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की, वे भाग गए और मैं उनका नंबर भी नहीं देख सकी। मैंने कभी इतना असहाय महसूस नहीं किया। मैं ऐसी लड़की नहीं हूं, जो बैठकर सब देखती रहूं। पर वो भाग गए और मैं कुछ नहीं कर सकी।"

इसके बाद पीड़िता ने आगे लिखा, "घटना के बाद मेरे दोस्त मुझे पास के एक कैफे में ले गए। उन्होंने मुझसे इस बारे में जानने की कोशिश की। मैं कमजोर नहीं हूं, लेकिन मैं उन 30 मिनटों में घटना से निपटने के लिए तैयार नहीं थी। मैं हैरान थी और कुछ बोलने की स्थति में नहीं थी। बहुत सारी लड़कियों के साथ ऐसी घाटनाएं होती हैं, लेकिन वह इस बारे में बात नहीं करती हैं। लड़कियों का यह रवैया बदमाशों का हौसला बढ़ाता है, जो यह सोचते हैं कि हम कुछ भी कर सकते हैं और कोई कुछ नहीं कर सकता।"

 "मैं क्या पहनूं, यह मेरी अपनी पसंद है। किसी को मेरे पहनावे को लेकर मुझे परेशान करने का कोई हक नहीं है। घटना के बाद मदद करने आए एक अंकल ने मुझसे कहा कि स्कर्ट पहनने के कारण आपके साथ यह सब हुआ। यह सब कुछ मेरे साथ एक व्यस्त सड़क पर हुआ। मैं यह सोचकर सिहर जाती हूं की यदि यह सब कुछ मेरे साथ किसी सुनसान सड़क पर हुआ होता तो क्या होता?"

इस ट्वीट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा कि  "बेटी, आपकी हिम्मत की मैं सराहना करता हूँ। मैं और पूरा प्रशासन आपकी मदद के लिए प्रतिबद्ध है। हम उन्हें तलाश कर जल्द से जल्द आपको न्याय दिलाएंगे। आप उनकी पहचान के लिए पुलिस की मदद करें।" वहीं ट्वीट पर ही उन्होनें डीआईजी इन्दौर हरिनारायणचारी मिश्रा और कलेक्टर निशांत बरबडे को इस पर तत्काल एक्शन लेने का आदेश दिया।

डीआईजी ने भी पीड़िता के ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए कहा कि इन्दौर पुलिस सदैव आपके साथ है। आपकी रक्षा के लिए तत्पर है। आप अपना सम्पर्क एंव पता डीआईजी ऑफिस के टेलीफोन नम्बर पर उपलब्ध कराएं। जिससे पुलिस आपके पास तुरंत पहुंच सकें और आप की मदद की जा सकें। 

पीड़िता ने मुख्यमंत्री के ट्वीट पर उन्हें धन्यवाद देते हुए लिखा कि मुझे सरकार और न्याय व्यवस्था पर विश्वास है। मैं चाहती हूँ कि मेरे शहर की महिलाएं सुरक्षित रहें। वहीं आप पार्टी के नेता डॉकटर कुमार विश्वास ने पीड़िता के ट्वीट पर री-ट्वीट करते हुए कहा कि तुम बहादूर लड़की हो और मुझे तुम पर गर्व है। तुम भारत की बेटी हो।

रिपोर्ट: मुकेश मिश्रा, संवाददाता इंदौर।

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौरशिवराज सिंह चौहानमॉडल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"