लाइव न्यूज़ :

इंदौर सीट से सुमित्रा महाजन की उम्मीदवारी पर रहस्य बरकरार, कहा- BJP संगठन सही समय पर करेगा निर्णय

By भाषा | Updated: March 31, 2019 20:20 IST

इंदौर सीट के भाजपा उम्मीदवार की घोषणा में देरी को लेकर रविवार को मीडिया के सवालों पर महाजन ने यहां कहा, "यह (चुनावी उम्मीदवार की घोषणा) भाजपा संगठन का काम है। इस बारे में भाजपा संगठन सही समय पर सही निर्णय जरूर करेगा।" 

Open in App

भाजपा का मजबूत गढ़ कही जाने वाली मध्यप्रदेश की इंदौर सीट से लगातार आठ बार चुनाव जीतने वाली लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की उम्मीदवारी को लेकर रहस्य बना हुआ है। इस बीच, महाजन का कहना है कि इस सीट से उम्मीदवार चयन के मामले में भाजपा संगठन सही समय पर उचित निर्णय करेगा। 

इंदौर सीट के भाजपा उम्मीदवार की घोषणा में देरी को लेकर रविवार को मीडिया के सवालों पर महाजन ने यहां कहा, "यह (चुनावी उम्मीदवार की घोषणा) भाजपा संगठन का काम है। इस बारे में भाजपा संगठन सही समय पर सही निर्णय जरूर करेगा।" 

"ताई" (मराठी में बड़ी बहन का सम्बोधन) के नाम से मशहूर भाजपा की 75 वर्षीय नेता ने कहा, "चूंकि अभी इंदौर सीट से भाजपा उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है। इसलिये सबको थोड़ी उत्सुकता है। लेकिन मैं भाजपा संगठन की कार्यकर्ता हूं और हर रोज पार्टी की बैठकों में जा रही हूं।" 

पिछले 30 साल से इंदौर क्षेत्र की लोकसभा में सतत नुमाइंदगी कर रहीं महाजन ने इस बार अपनी चुनावी उम्मीदवारी के बारे में कोई निजी राय व्यक्त नहीं की. उन्होंने कहा, "मैं आसन्न लोकसभा चुनावों में भाजपा को जिताने के लिये काम कर रही हूं और आगे भी यह काम करती रहूंगी।" 

वैसे महाजन इंदौर सीट पर 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा के चुनावी टिकट की शीर्ष दावेदार हैं, लेकिन पार्टी द्वारा इस सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा में विलम्ब के कारण सियासी गलियारों में कयासबाजी जारी है कि क्या लालकृष्ण आडवाणी (91) और मुरलीमनोहर जोशी (85) सरीखे वरिष्ठतम भाजपा नेताओं की तरह महाजन को भी इस बार चुनावी समर से विश्राम दिया जायेगा? 

उधर, सूबे की कमलनाथ सरकार के खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने महाजन की उम्र को लेकर उन पर निशाना साधा है। पटवारी ने यहां कांग्रेस के होली मिलन समारोह के दौरान संवाददाताओं से कहा, "80 साल की उम्र की ओर बढ़ रहीं ताई (महाजन) के नेतृत्व से इंदौर के मतदाता ऊब चुके हैं। उनकी उम्मीदवारी के बारे में सोचकर खुद भाजपा भी परेशान है। इसलिये उनका नाम इंदौर से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अब तक घोषित नहीं किया गया है।" 

इंदौर जिले की राऊ सीट के कांग्रेस विधायक पटवारी ने दावा किया, "इस बार हम इंदौर सीट को भाजपा से छीनकर ही रहेंगे। भले ही इस सीट से भाजपा का कोई भी नेता चुनाव लड़ ले।" 

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सुमित्रा महाजनमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप