लाइव न्यूज़ :

भारत-नेपाल सीमाः शादी-विवाह का मौसम, पैदल जाने को मजबूर हो रहे हैं दूल्हे, भारतीय गाड़ियों के प्रवेश पर रोक

By एस पी सिन्हा | Updated: November 30, 2020 14:49 IST

कोरोना महामारी में नेपाल ने अपनी सीमा को अब तक सील रखा है. भारत की तरफ से कोई भी व्यक्ति नेपाल नहीं जा सकता है, शादी-विवाह को लेकर लोग परेशान हो रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देभारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का संबंध रहा है. मार्च में बढ़ाई गई शादियों की तारीख नवंबर व दिसंबर में तय की गई थी.भारत में तो पाबंदी काफी हद कम करते हुए सीमा को खोल दिया गया है.

पटनाः शादी-विवाह का मौसम चल रहा है, लेकिन दो दिल चाह कर भी एक नहीं हो पा रहे हैं. सीमा की बाध्यता ने दो दिलों के मिलन पर दीवार बनकर खड़ा हो गया.

यह मामला बिहार और नेपाल के बीच का है. कोरोना काल के चलते नेपाल और भारत की सीमा अब लड़के-लड़कियों के लिए बाधक बनकर सामने आ गया है. हालांकि, भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का संबंध रहा है. दोनों देश में परस्पर शादी विवाह का कार्यक्रम आदिकाल से होता रहा है.

मगर कोरोना महामारी में नेपाल ने अपनी सीमा को अब तक सील रखा है. भारत की तरफ से कोई भी व्यक्ति नेपाल नहीं जा सकता है. ऐसे में शादियों का समय शुरू होने के बाद इसका असर पहले से तय शादी के रिश्तों पर व्यापक तौर से पड़ रहा है. मार्च में बढ़ाई गई शादियों की तारीख नवंबर व दिसंबर में तय की गई थी.

भारत में तो पाबंदी काफी हद कम करते हुए सीमा को खोल दिया गया है. लेकिन नेपाल सरकार ने अब तक इसको लेकर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया है. इसका खामियाजा वैसे लोगों को भुगतना पड़ रहा है, जिनकी पहले से शादी नेपाल में तय हो चुकी है.

बिहार की गाड़ी को नेपाल में घुसने नहीं जाने दिया जा रहा है

बिहार की गाड़ी को नेपाल में घुसने नहीं जाने दिया जा रहा है. ऐसे में सीमा पर जाने के बाद दूल्हा पैदल ही उसपार जा रहा है. वहीं ससुराल वाले नेपाली गाड़ी का प्रबंध कर लड़के को ले जा रहे हैं, फिर उधर से लड़की और लड़के को सीमा तक नेपाली गाड़ी से लाकर छोड़ दिया जा रहा है.

इसके बाद सीमा के इसपार आकर के भारतीय नंबर की गाड़ी में बैठकर वापस घर जाना पड़ रहा है. इसतरह से दर्जनों दूल्हे को नेपाल पैदल ही शादी करने के लिए जाना पड़ रहा है. इधर, अब शादी के मौसम में नेपाल में इसको लेकर बहस शुरू हो गई है कि बॉर्डर को खोला जाए.

नेपाल की तरफ इस मामले में दोहरी नीति का प्रयोग किया जा रहा है

जानकारों का कहना है कि नेपाल की तरफ इस मामले में दोहरी नीति का प्रयोग किया जा रहा है. भारत की सीमा खोल दिये जाने के बाद नेपाली नंबर की गाड़ियों को बेरोक-टोक नेपाली प्रशासन भारत आने दे रहा है, तो दूसरी तरफ भारतीय नंबर की गाड़ी यदि गलती से भी सीमा पार चली जाये, तो उसकी जब्ती कर ली जा रही है.

भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा सीमा को खोल दिया गया है, लिहाजा नेपाल से आने वाली गाड़ियों को यहां पर नहीं रोका जा रहा है. संबंधों को ध्यान में रखते हुए भी नेपाल सरकार अब तक सीमा खोलने को लेकर किसी तरह का सकारात्मक फैसला नहीं ले रही है.

टॅग्स :बिहारनेपालकेपी ओलीनरेंद्र मोदीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया