लाइव न्यूज़ :

भारत-बांग्लादेश की सेना 1971 के युद्ध की याद में 370 किलोमीटर अंतर-सीमा साइकिल अभियान पर

By भाषा | Updated: November 18, 2021 15:35 IST

Open in App

कोलकाता, 18 नवंबर भारत और बांग्लादेश की सेना ने 1971 में हुए बांग्लादेश मुक्ति संग्राम की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में पड़ोसी देश के जेस्सोर से कोलकाता तक एक संयुक्त साइकिल अभियान का आयोजन किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इस संयुक्त साइकिल अभियान में दोनों सेनाओं के 20-20 सदस्य हैं और वे 24 नवंबर को यहां पूर्वी कमान के मुख्यालय ‘फोर्ट विलियम’ पहुंचने के लिये 10 दिनों में 370 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं।

एक रक्षा अधिकारी ने कहा, “अभियान उन सैनिकों की वीरता और साहस को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए है जिन्होंने युद्ध के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया, जिससे बड़ी जीत मिली और एक नए राष्ट्र बांग्लादेश का निर्माण हुआ।”

उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को जेस्सोर से चला साइकिल चालकों का दल बांग्लादेश के झेनियाडाह, कुस्तिया, मेहरपुर, दर्शाना, चुआडांगा के साथ ही भारत के कृष्णानगर, रानाघाट, कल्याणी और बैरकपुर होते हुए यहां पहुंचेगा।

अधिकारी ने बताया, “दल के सदस्य भारत में पूर्व सैनिकों से बातचीत करेंगे और बांग्लादेश में ‘मुक्ति योद्धाओं’ से भी जुड़ेंगे।”

अभियान के दौरान युवक-युवतियों से भी संपर्क किया जा रहा है और उन्हें सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही बांग्लादेश की मुक्ति में सशस्त्र बलों के योगदान से भी उन्हें अवगत कराया जा रहा है।

एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा सिक्किम के चुंगथांग से आयोजित एक और साइकिल अभियान का समापन मंगलवार को ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ समारोह के हिस्से के रूप में पानागढ़ में हुआ।

उन्होंने कहा, “अभियान दल पानागढ़ सैन्य स्टेशन तक पहुंचने के लिए सिक्किम की बर्फीली पर्वत चोटियों और पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों से होकर गुजरा।”

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए संदेश फैलाने के अलावा, 12 साइकिल चालकों की टीम ने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों (शहीदों की पत्नियों) के साथ बातचीत की और युवाओं को करियर विकल्प के रूप में सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'