लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में एपीएमसी बाजार फीस में बढ़ोतरी के खिलाफ व्यापारियों की सांकेतिक हड़ताल

By भाषा | Updated: December 21, 2020 14:55 IST

Open in App

बेंगलुरु, 21 दिसम्बर कर्नाटक में विभिन्न कृषि उत्पाद विपणन समिति (एपीएमसी) बाजारों के व्यापारियों ने हाल में राज्य सरकार द्वारा बाजार शुल्क में बढ़ोतरी का विरोध करते हुए सोमवार को सांकेतिक हड़ताल की।

एपीएमसी कमेटी के अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ कर्नाटक चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष रमेश चंद्र लाहोटी ने कहा कि लेनदेन मूल्य पर फीस 0.35 प्रतिशत से बढ़ाकर एक प्रतिशत करने के विरोध में कुछ एपीएमसी बाजार बंद किए गए जबकि अन्य जगह प्रदर्शन किये गए।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा कि शहर सहित कई एपीएमसी में कारोबार आंशिक रूप से प्रभावित हुआ जबकि हुबली जैसे कुछ अन्य स्थानों पर हड़ताल का पूरा असर रहा।

उनके अनुसार, कोरोना वायरस काल के दौरान फीस बढ़ाकर एक प्रतिशत करने से व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित हुआ है और इससे व्यापारियों, मजदूरों के साथ-साथ किसानों के हितों को भी नुकसान पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक सांकेतिक आंदोलन था और यदि सरकार ने बाजार शुल्क में बढ़ोतरी वापस नहीं ली, तो 23 दिसंबर को व्यापारी, किसान मिलकर राज्य भर में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?