लाइव न्यूज़ :

भारत की पहली कोविड रोगी दोबारा कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: July 13, 2021 15:10 IST

Open in App

त्रिशूर (केरल), 13 जुलाई भारत की पहली कोविड-19 रोगी एक बार फिर वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी।

त्रिशूर की डीएमओ डॉक्टर के जे रीना ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''वह कोविड-19 की चपेट में आ गई हैं। उनकी आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि एंटीजन रिपोर्ट में संक्रमण नहीं पाया गया। उनमें लक्षण दिखाई नहीं दिये।''

रीना ने कहा कि महिला पढ़ाई के लिये नयी दिल्ली जाने की तैयारी कर रही थी। इस दौरान उसके नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच की गई, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई।

डॉक्टर ने कहा कि महिला फिलहाल घर में है और ''उसकी तबीयत ठीक है।''

गौरतलब है कि 30 जनवरी 2020 को वुहान विश्वविद्यालय की मेडिकल की तृतीय वर्ष की छात्रा कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी। सेमेस्टर अवकाश के बाद घर लौटने के पश्चात वह देश की पहली कोविड-19 रोगी बन गई थी।

त्रिशूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में करीब तीन सप्ताह के इलाज के बाद दो बार उसकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके साथ ही संक्रमण से उसके उबरने की पुष्टि हुई और 20 फरवरी 2020 को उसे छुट्टी दे दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए