लाइव न्यूज़ :

भारत ने एक दिन में सबसे अधिक कोरोना जांच करने का बनाया रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटों में साढ़े 10 लाख लोगों की हुई टेस्टिंग

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 30, 2020 15:36 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि इसके साथ ही जांच 4.14 करोड़ ( 4,14,61,636) से पार हो गई है। कोविड-19 के उभरते वैश्विक परिप्रेक्ष्य को देखते हुए केंद्र ने राज्यों के साथ 'टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट' की देखभाल कार्यनीति की समग्र अवधारणा बनाई और उसे कार्यान्वित किया। 

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ एक दिन में सबसे अधिक जांच करने का एक और रिकॉर्ड बना दिया।पहली बार एक ही दिन में सबसे अधिक 10.5 लाख से अधिक की रिकॉर्ड संख्या में कोविड जांच की गई है।

भारत ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ एक दिन में सबसे अधिक जांच करने का एक और रिकॉर्ड बना दिया। पहली बार एक ही दिन में सबसे अधिक 10.5 लाख से अधिक की रिकॉर्ड संख्या में कोविड जांच की गई है। पिछले 24 घंटों में 10,55,027 जांचों के साथ, भारत ने रोजाना 10 लाख से अधिक नमूनों की जांच करने की राष्ट्रीय नैदानिक क्षमता को और सुदृढ़ बनाया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि इसके साथ ही जांच 4.14 करोड़ ( 4,14,61,636) से पार हो गई है। कोविड-19 के उभरते वैश्विक परिप्रेक्ष्य को देखते हुए केंद्र ने राज्यों के साथ 'टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट' की देखभाल कार्यनीति की समग्र अवधारणा बनाई और उसे कार्यान्वित किया। 

मंत्रालय ने बताया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सार्वजनिक स्वास्थ्य मानदंड पर संदिग्ध कोविड-19 मामलों के लिए व्यापक निगरानी सुझाव दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सलाह दी है कि देशों को एक मिलियन आबादी पर 140 जांचें  करने की आवश्यकता है। इस समय देश में नेशनल लैब नेटवर्क का विस्तार तेजी से हुआ है। सरकारी क्षेत्र में 1003 लैब तथा निजी क्षेत्र में 580 लैब हैं और कुल मिला कर 1583 लैब लोगों को व्यापक जांच सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं।

आपको बता दें, देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 78,761 नए मामले सामने आए जिसके बाद रविवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 35 लाख के पार पहुंच गई। सप्ताहभर पहले ही संक्रमितों की संख्या 30 लाख से अधिक हुई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिए गए आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई। मंत्रालय ने बताया कि रविवार तक कोविड-19 के 27,13,933 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

सुबह आठ बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 35,42,733 हो गई और कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 63,498 पर पहुंच गई। आंकड़ों के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के 948 मरीजों की मौत हो गई। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?