लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 जांच की संख्या दो करोड़ के पार, अब तक 18 लाख से ज्यादा लोग हो चुके हैं संक्रमित

By भाषा | Updated: August 3, 2020 16:14 IST

कोरोना वायरस की जांच के लिए देश में अब 1,348 जांच प्रयोगशालाएं हैं, जिनमें 914 सरकारी और 434 निजी प्रयोगशालाएं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोविड-19 का पता लगाने के लिए होने वाली जांचों की कुल संख्या दो करोड़ के पार हो चुकी है।आईसीएमआर ने कहा कि दो अगस्त तक कुल 2 करोड़ 2 लाख 2 हजार 858 नमूनों की जांच की गई।

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 का पता लगाने के लिए होने वाली जांचों की कुल संख्या दो करोड़ के पार हो चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने यह जानकारी दी। आईसीएमआर ने कहा कि दो अगस्त तक कुल 2 करोड़ 2 लाख 2 हजार 858 नमूनों की जांच की गई, जिनमें 3,81,027 नमूनों की जांच रविवार को हुई। भारत में 6 जुलाई को जांच की संख्या एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गई थी।

देश में अब 1,348 जांच प्रयोगशालाएं हैं, जिनमें 914 सरकारी और 434 निजी प्रयोगशालाएं हैं। पुणे में राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) के एकमात्र प्रयोगशाला के साथ कोविड-19 जांच की शुरुआत हुई थी और फिर लॉकडाउन शुरु होने के आसपास तक 100 प्रयोगशालाओं में इसकी जांच शुरू हो चुकी थी, जबकि 23 जून को आईसीएमआर ने 1000वीं जांच प्रयोगशाला को मान्यता प्रदान की थी।

सोमवार को करीब 53 हजार नए मामले आए सामने

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार, भारत में कोविड-19 के 52,972 मामले सामने आने के साथ सोमवार को संक्रमण के कुल मामले 18 लाख के आंकड़े को पार कर गये, जबकि संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 11.86 लाख से अधिक हो गई।

सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 18,03,695 हो गए, जबकि कोविड-19 की वजह से 771 लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या 38,135 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहले कहा था कि केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों ने कोविड​​-19 के लिए जांच बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त किया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर