लाइव न्यूज़ :

Indian Railways Train Delay Update: घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, 26 ट्रेनों की आवाजाही बाधित; देखे पूरी लिस्ट

By अंजली चौहान | Updated: January 3, 2024 10:55 IST

Indian Railways Train Delay Update- भारतीय रेलवे ने एक बयान में कहा, "कोहरे के कारण दिल्ली क्षेत्र में 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।"

Open in App

Indian Railways Train Delay Uupdate: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय सर्दी का सितम जारी है। जनवरी का महीना शुरू होते ही कोहरे की घनी चादर से पूरा वातावरण ढका हुआ है और विजिबिलिटी एक दम जीरो हो गई है। ठंड का असर ट्रेनों की आवाजाही पर भी नजर आ रहा है जो तय समय से देरी पर चल रही है। 

भारतीय रेलवे ने सूचना दी है कि घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में कुल 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। रेलवे ने एक बयान जारी कर कहा कि कोहरे के कारण दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें एक से छह घंटे की देरी से चलीं।

आरडब्ल्यूएफसी दिल्ली के अनुसार, अलग-अलग स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे का अनुमान है, साथ ही 7 जनवरी तक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के साथ कुछ स्थानों पर ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति भी होने का अनुमान है। 

उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप जारी

राजधानी दिल्ली में ठंड से राहत नहीं मिल रही है। बुधवार की सुबह एक और ठंडी सुबह हुई। रिज क्षेत्र में, न्यूनतम तापमान लगभग 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दर्शाता है कि प्रचलित शीत लहर ने राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर भारत के व्यापक क्षेत्रों पर अपनी पकड़ कम करने का कोई संकेत नहीं दिखाया है।

आईएमडी के महानिदेशक डॉक्टर मृत्युंजय महापात्र ने कहा, “5-11 जनवरी के बीच, हम रात के तापमान में गिरावट की उम्मीद करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप संभवतः मध्य भारत के कुछ हिस्सों और आसपास के उत्तरी मैदानी इलाकों में शीत लहर की स्थिति होगी। दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है, खासकर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के उत्तरी हिस्सों, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों और हरियाणा और राजस्थान के निकटवर्ती इलाकों में।"

टॅग्स :भारतीय रेलकोहरामौसमविंटरभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर