लाइव न्यूज़ :

भारतीय एनएसए अजीत डोभाल ने पाकिस्तान एनएसए जांजुआ से थाईलैंड में की "गुप्त" बैठक: मीडिया रिपोर्ट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 1, 2018 15:51 IST

रिपोर्ट के अनुसार ये बैठक क्रिसमस के ठीक एक दिन बाद थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में हुई थी।

Open in App

मीडिया रिपोर्ट में एक वरिष्ठ पाकिस्तानी अधिकार के हवाले से दावा किया गया है कि भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने थाईलैंड में एक "गुप्त" बैठक की। इंडियन एक्सप्रेस ने एक पाकिस्तानी अधिकारी के हवाले से दावा किया कि भारतीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और पाकिस्तानी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) नासिर खान जांजुआ ने 26 दिसंबर को बैंकॉक में ये बैठक की। पाकिस्तानी अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर ये जानकारी दी। भारतीय अधिकारियों ने इंडिय एक्सप्रेस को कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

अखबार को जानकारी देना वाले पाकिस्तानी अधिकारी को बैठक की मालूमात है। अधिकारी के अनुसार अजीत डोभाल का रुख बैठक में दोस्ताना और गर्मजोशी भरा था। अधिकारी ने बताया कि बैठक के बाद पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस लाभदायक बताते हुए भविष्य के कूटनीतिक रिश्तों की दिशा में उल्लेखनीय पहल बताया। 

दोनों देशों के एनएसए के बीच ये बैठक भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूष जाधव की पत्नी और माँ के उनसे पाकिस्तान में मुलाकात करने के बाद हुई है। पाकिस्तानी ने जेल में बंद जाधव पर जासूसी का आरोप लगाया है। पाकिस्तानी अदालत जाधव को मौत की सजा भी सुना चुकी है। भारत साफ कर चुका है कि जाधव का जासूसी से कोई लेना-देना नहीं। भारत सरकार ने साफ किया कि जाधव का पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों ने ईरान से अपहरण किया था।

पाकिस्तान ने कहा था कि वो मानवता के आधार पर जाधव के परिजनों को उनसे मिलने दे रहा है। जाधव के परिजनों से मुलाकात के बाद भी दोनों देशों के बीच तल्ख बयानबाजियां हुईं। भारत ने जाधव की माँ और पत्नी से बिंदी और चूड़ी उतरवाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। रिपोर्ट के अनुसार जाधव की माँ और पत्नी को उनसे मराठी में बात नहीं करने दी गयी।

जाधव को दी गयी फांसी की सजा के खिलाफ भारत ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में अपील की थी। मई 2017 में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने जाधव की फांसी की सजा पर रोक लगा दी थी। पिछले कुछ सालों में कश्मीर में घुसपैठ, पत्थरबाजों को पाकिस्तानी मदद, कश्मीरी अलगाववादियों को पाकिस्तानी मदद और आतंकवाद को बढ़ावा देने के मुद्दों पर भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते नरम-गरम रहे हैं। 

टॅग्स :इंडियापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी