लाइव न्यूज़ :

गुजरात से दिल्ली तक 1400 किमी लंबी 'ग्रीन वॉल ऑफ इंडिया' की योजना, पाक से आने वाली रेतीली हवाओं पर लगेगी लगाम!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2019 08:38 IST

भारत सरकार गुजरात से दिल्ली सीमा तक 'ग्रीन वॉल' की योजना पर विचार कर रही है। इस हरित पट्टी की लंबाई 1400 किमी और चौड़ाई करीब पांच किमी की होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे इसे अफ्रीका के  'ग्रेट ग्रीन वॉल ऑफ सहारा' की तर्ज पर बनाया जा सकता है।ग्रीन वॉल का विचार बेहद शुरुआती अवस्था में होने के बावजूद कई मंत्रालय और अधिकारी इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं।

भारत सरकार गुजारत से दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर तक 1400 किमी लंबी और 5 किमी चौड़ी ग्रीन वाल की महात्वाकांक्षी योजना पर विचार कर रहा है। इसे अफ्रीका के  'ग्रेट ग्रीन वॉल ऑफ सहारा' की तर्ज पर बनाया जा सकता है। जिसे पर्यावरण प्रदूषण और रेगिस्तान से निपटने के लिए बनाया गया था।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रीन वॉल का विचार बेहद शुरुआती अवस्था में होने के बावजूद कई मंत्रालय और अधिकारी इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। अगर इसकी स्वीकृति मिलती है तो थार के रेगिस्तान और भूमि के अपकर्षण दिशा में यह भारत के बेहतरीन प्रयासों में से होगा।

माना जा रहा है कि अगर पोरबंदर से लेकर पानीपत तक ग्रीन वॉल का निर्माण होता है तो ना सिर्फ अरावली के उजड़ते जंगल को विस्तार मिलेगा बल्कि पश्चिमी क्षेत्र और पाकिस्तान से आने वाली रेतीली हवाओं पर भी लगाम लग सकेगी।

रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र के COP14 में इस प्रोजेक्ट पर विचार किया गया। हालांकि इस आइडिया को अंतिम रूप दिया जाना अभी बाकी है। भारत सरकार इसे 2030 तक जमीन पर उतारने पर विचार कर रही है। 

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक इस प्लान पर बात करने को लेकर अधिकारियों का कहना है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हालांकि एकबार स्वीकृति मिलने के बाद इस पर जोर शोर से काम शुरु होगा। अरावली को दोबारा हरा-भरा करने के साथ किसानों की जमीन का भी अधिगृहण किया जाएगा। गौरतलब है कि भारत में 26 मिलियन हेक्टेयर भूमि को हरा-भरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार