लाइव न्यूज़ :

भारत सरकार को मणिपुर में मिली बड़ी सफलता, UNLF ने समर्पण कर मुख्यधारा में लौटने पर किया समझौता

By आकाश चौरसिया | Updated: November 29, 2023 18:08 IST

केंद्रीय गृह मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि आज उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर के सबसे पुराने उग्रवादी संगठन यूएनएलएफ ने आत्सममर्पण करने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर दिये हैं। इसके तहत उनके लोग अपने हथियार समर्पण करते हुए वीडियो में नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृह मंत्री ने बताया कि भारत सरकार को बड़ी सफलता हाथ लगीमंत्री के मुताबिक, अब यूएनलएलएफ ने समझौते पर हस्ताक्षर कर दिये हैंमणिपुर का सबसे पुराना उग्रवादी संगठन यूएनएलएफ है

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि सरकार को बड़ी सफलता मिली है। मणिपुर के सबसे पुराना उग्रवादी समूह ने आत्मसमर्पण करने को लेकर समझौता नई दिल्ली में किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के उत्तरपूर्व राज्यों में लगातार स्थायी शांति प्रयासों के तहत यह बड़ा कदम है। 

यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट मणिपुर का सबसे पुराना उग्रवादी संगठन है। संगठन ने मुख्यधारा में लौटने और हिंसा के रास्ते को त्यागने के प्रस्ताव पर हामी भर दी है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, "मैं इस कदम पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत स्वागत करता हूं और उन्हें भविष्य में शांति और प्रगति के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"  

गृह मंत्रालय द्वारा कई अन्य उग्रवादी संगठनों के साथ यूएनएलएफ पर प्रतिबंध लगाए जाने के कुछ दिनों बाद यह शांति समझौता हो पाया। यह निर्णय तब लिया गया जब केंद्र को लगा कि ये संगठन मणिपुर में सुरक्षा बलों, पुलिस और नागरिकों पर हमलों और हत्याओं के साथ-साथ भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए हानिकारक गतिविधियों में शामिल हैं।

UNLF क्या है?24 नवंबर, 1964 को एरियाबम समरेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्थापित, यूएनएलएफ उत्तर-पूर्वी राज्य मणिपुर में सबसे पुराना मैतेई विद्रोही समूह है। 70 और 80 के दशक में, संगठन ने मुख्य रूप से लामबंदी और भर्ती पर ध्यान केंद्रित किया। 1990 में, इसने भारत से मणिपुर की 'मुक्ति' के लिए एक सशस्त्र संघर्ष शुरू करने का निर्णय लिया। उसी वर्ष, इसने मणिपुर पीपुल्स आर्मी (एमपीए) नामक एक सशस्त्र विंग का गठन किया।

टॅग्स :Northeastगृह मंत्रालयhome MinistryमणिपुरManipur
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण