लाइव न्यूज़ :

भारतीय किसान युनियन ने उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी परिषद को भंग किया

By भाषा | Updated: July 12, 2021 23:16 IST

Open in App

गाजियाबाद, 12 जुलाई उत्तर भारत में किसानों के एक प्रभावशाली समूह भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने उत्तर प्रदेश में अपनी कार्यकारी परिषद एवं विभिन्न प्रकोष्ठों को भंग कर दिया है।

बीकेयू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र ​मलिक ने बताया कि यूनियन की चल रही समीक्षा को देखते हुए संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने यह निर्णय लिया और जल्द ही उत्तर प्रदेश की एक संशोधित कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा ।

मलिक ने बयान जारी कर बताया, ''उत्तर प्रदेश में बीकेयू की सभी कार्यकारी परिषदों को भंग कर दिया गया है । इनमें पुरुष, महिला और युवा शाखा शामिल हैं । इसके अलावा जिला एवं क्षेत्रीय प्रकोष्ठों को भी भंग किया गया है ।''

उन्होंने बताया कि बीकेयू के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन को छोड़ कर सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को उनके प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। मलिक ने बताया कि संगठन की समीक्षा के आधार पर सभी समितियों का जल्दी ही गठन किया जायेगा ।

नरेश टिकैत की अध्यक्षता वाला बीकेयू उस संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा है जो केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्ष कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल