लाइव न्यूज़ :

गिनीज विश्व रिकॉर्डः लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीपद श्रीराम ने रचा इतिहास, लेह से मनाली, 472 किमी की दूरी 34 घंटे 54 मिनट में तय

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 26, 2021 20:31 IST

लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीराम ने 26 सितंबर को (हिमाचल प्रदेश में) लेह से मनाली तक 'सबसे तेज़ सोलो साइकिलिंग - (पुरुष)' में एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देकुल दूरी 472 किलोमीटर, जबकि ऊंचाई लगभग 8000 मीटर थी। पांच प्रमुख दर्रों को पार करते हुए 34 घंटे 54 मिनट में सफलतापूर्वक यात्रा पूरी की। ब्रिगेडियर आर के ठाकुर ने स्ट्राइकर्स डिविजन के लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीपद श्रीराम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

जम्मूः  भारतीय सेना के एक अधिकारी ने लेह से मनाली की 472 किलोमीटर की दूरी 34 घंटे 54 मिनट में तय करके 'सबसे तेज एकल साइकिलिंग - (पुरुष)' में नया गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

एक रक्षा प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्ट्रेटजिक स्ट्राइकर्स डिवीजन के लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीपद श्रीराम ने शनिवार सुबह चार बजे लद्दाख के लेह से साइकिल यात्रा शुरू की। प्रवक्ता ने कहा, "लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीराम ने 26 सितंबर को (हिमाचल प्रदेश में) लेह से मनाली तक 'सबसे तेज़ सोलो साइकिलिंग - (पुरुष)' में एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

कुल दूरी 472 किलोमीटर, जबकि ऊंचाई लगभग 8000 मीटर थी।'' उन्होंने कहा कि अधिकारी ने कठिन मौसम स्थिति में पांच प्रमुख दर्रों को पार करते हुए 34 घंटे 54 मिनट में सफलतापूर्वक यात्रा पूरी की। प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार सुबह चार बजे लेह से ब्रिगेडियर आर के ठाकुर ने स्ट्राइकर्स डिविजन के लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीपद श्रीराम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

अधिकारी 472 किलोमीटर की दूरी तय की। इस दौरान वह विषम मौसम परिस्थितियों वाले पांच मुख्य दर्रों से भी गुजरे। 26 सितंबर दोपहर में हिमाचल प्रदेश के मनाली पहुंचे। यह कार्यक्रम बेहद खास है क्योंकि यह ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ का हिस्सा है और ‘195 वें गनर्स डे’ के अवसर पर आयोजित हो रहा है। भारत 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी जीत की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ मना रहा है।

टॅग्स :भारतीय सेनाजम्मू कश्मीरहिमाचल प्रदेशमनोज मुकुंद नरवणे
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos