लाइव न्यूज़ :

चीन सीमा पर गरजे भारतीय सेना के टैंक, पूर्वी लद्दाख में भारी हथियारों को किया तैनात, वास्तविक युद्ध का अभ्यास भी किया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 8, 2023 14:19 IST

जिन टैंकों के साथ भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में सिंधु नदी को पार किया उनमें टी-90 और टी-72 टैंक और बीएमपी के साथ पैदल सेना की टुकड़ी शामिल थी। एम4 क्विक रिएक्शन फोर्स व्हीकल और ऑल-टेरेन वाहनों को भी चीन सीमा पर तैनात किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्वी लद्दाख में चीन सीमा पर भारतीय सेना ने किया अभ्यासऑल-टेरेन वाहनों को भी चीन सीमा पर तैनात किया जा रहा हैसेना पूर्वी लद्दाख सेक्टर में लगातार नए हथियार और क्षमताएं जोड़ रही है

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में चीन सीमा पर लंबे समय से जारी गतिरोध के बीच भारतीय सेना ने भारी हथियारों के साथ अभ्यास करके चीन को कड़ा संकेत दिया है। भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में सिंधु नदी को पार करने और दुश्मन के ठिकानों पर टैंकों, तोपों और बख्तरबंद वाहनों के साथ हमले का अभ्यास किया। इस बेहद संवेदनशील इलाके में सेना ने बड़ी संख्या में टैंक और बख्तरबंद वाहन बी तैनात किए हैं।

जिन टैंकों के साथ भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में सिंधु नदी को पार किया उनमें  टी-90 और टी-72 टैंक और बीएमपी के साथ पैदल सेना की टुकड़ी शामिल थी। सिंधु नदी पाकिस्तान में प्रवेश करने से पहले पूरे लद्दाख सेक्टर के माध्यम से चीनी सेना द्वारा नियंत्रित तिब्बती क्षेत्र से बहती है। इस नदी को भारी हथियारों के साथ पार करके भारतीय सेना ने पीएलए को सीधा संदेश दे दिया है कि उसकी किसी भी दुस्साहस का गंभीर नतीजा भुगतना पड़ेगा।

इस पूरी ड्रिल के बारे में भारतीय सेना ने कहा है कि इस तरह के अभ्यास किसी भी तरह आपात परिस्थिति से निपटने के लिए किया जाता है। सेना ने कहा है कि अगर दुश्मन इस क्षेत्र में घाटियों के मार्गों के माध्यम से भारतीय क्षेत्रों पर कब्जा करने की कोशिश करते हैं तो भारतीय सेना भी आपातकालीन स्थितियों से निपटने के साथ-साथ पारंपरिक अभियानों को अंजाम देने के लिए तैयार है। 

भारतीय सेना  पूर्वी लद्दाख सेक्टर में लगातार नए हथियार और क्षमताएं जोड़ रही है। हाल ही में सेना ने भारत में निर्मित धनुष होवित्जर को शामिल किया है जिसे बोफोर्स हॉवित्जर के लिए प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के आधार पर विकसित किया गया है और इसे और अधिक उन्नत बनाया गया है। इस उन्नत तोप को भी  पूर्वी लद्दाख सेक्टर में तैनात किया जा रहा है। 

इसके अलावा एम4 क्विक रिएक्शन फोर्स व्हीकल और ऑल-टेरेन वाहनों को भी चीन सीमा पर तैनात किया जा रहा है। एक बार में चार से छह सैनिकों को ले जाने की क्षमता वाले इन वाहनों का इस्तेमाल वहां सैनिकों को बनाए रखने के लिए अग्रिम चौकियों पर सामान और उपकरण ले जाने के लिए किया जाएगा। यह लद्दाख सेक्टर के कठिन इलाके में भी लगभग 60-80 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ सकता है।

टॅग्स :भारतीय सेनालद्दाखLine of Actual ControlचीनChina
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

कारोबारलद्दाखः रोमांच, खूबसूरती और प्यार?, एप्रीकोट ब्लासम फेस्टिवल का आनंद उठाने चले आईए?

भारतलद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से वाहन दबे, 7 की मौत और कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos