लाइव न्यूज़ :

जानिए 15 जनवरी को क्यों मनाया जाता है भारतीय सेना दिवस?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 15, 2018 12:40 IST

भारतीय सेना दिवस के दिन सेना के तीनों अंग राजधानी दिल्ली में अपने शक्ति और क्षमता का प्रदर्शन करते हैं।

Open in App

भारत की तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने सोमवार (15 जनवरी) को सेना दिवस पर नई दिल्ली स्थित अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सेना दिवस पर आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत, नौसेना प्रमुख सुनील लांबा और वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ ने शहीदों की श्रद्धांजलि दी।

भारतीय सेना हर साल को 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाती है। 15 जनवरी 1949 को पहली बार फील्ड मार्शल (जनरल) केएम करियप्पा भारतीय सेना के कमांडर-इन-चीफ बने थे। करियप्पा इस पद को ग्रहण करने वाले पहले भारतीय थे। उन्होंने अंग्रेज जनरल सर फ्रांसिस बुचर से पदभार ग्रहण किया था। 

सेना दिवस के दिन सेना के तीनों अंग राजधानी दिल्ली में अपने शक्ति और क्षमता का प्रदर्शन करते हैं। केएम करियप्पा पहले भारतीय थे जिन्हें तत्कालीन ब्रिटिश सेना में 1942 में किसी यूनिट का कमांडर बनाया गया था। फील्ड मार्शल करियप्पा का जन्म 28 जनवरी 1899 को हुआ था। वो पहले विश्व युद्ध के बाद ब्रिटिश इंडियन आर्मी में शामिल हुए थे। उन्होंने अपना सैन्य करियर कर्नाटक इन्फैंट्री से शुरू किया। उसके बाद वो कई रेजीमेंट में रहे। 1/7 राजपूत रेजिमेंट में आने के बाद वो उसी में अंत तक रहे।

फील्ड मार्शल करियप्पा ने 1947-48 में पाकिस्तान के साथ हुए पहले युद्ध में देश का नेतृत्व किया था। भारतीय सेना में अभी तक केवल दो जनरलों को फील्ड मार्शल की उपाधि मिली है। करियप्पा के अलावा सैम मानेकशॉ को फील्ड मार्शल की उपाधि दी गयी है। फील्ड मार्शल करियप्पा का 15 मई 1993 को निधन हुआ।

टॅग्स :भारतीय सेनाथल सेना अध्यक्ष बिपिन रावतइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा