लाइव न्यूज़ :

भारतीय और फ्रांसीसी वायुसेना बुधवार से जोधपुर में पांच दिवसीय अभ्यास करेगी

By भाषा | Updated: January 18, 2021 20:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जनवरी भारत और फ्रांस जोधपुर के नजदीक बुधवार से पांच दिवसीय विशाल हवाई सैन्य अभ्यास करेंगे।

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस दौरान दोनों देशों के राफेल विमानों के भी अभियान में समन्वय मजबूत करने के लिए अभ्यास में शामिल होने की उम्मीद है।

‘एक्स डेजर्ट नाइट-21’ नाम से यह हवाई सैन्य अभ्यास ऐसे समय में हो रहा है जब भारतीय वायुसेना ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध के मद्देनजर अपने सभी अग्रिम हवाई ठिकानों को किसी भी वक्त परिचालन के लिए तैयार रखा है।

सूत्रों ने बताया, ‘‘ इस अभ्यास का उद्देश्य अभियान की तैयारी करना और युद्धक क्षमता को मजबूत करने के लिए बेहतरीन तरीकों को साझा करना है।’’

इस अभ्यास में दोनों देशों की वायुसेनाओं के अग्रिम मोर्चे पर तैनात होने वाले लड़ाकू विमानों के साथ मालवाहक एवं ईंधन भरने वाले विमान भी शामिल होंगे।

सैन्य अभियान में सहयोग को मजबूत करने के लिए भारत और फ्रांस की वायुसेना गत कई सालों से ‘गरुड़’ नाम से युद्धाभ्यास करती आई हैं।

सूत्रों ने बताया कि आगामी सैन्य अभ्यास ‘गरुड़’ श्रृंखला के अतिरिक्त है और संकेत देता है कि दोनों पक्ष आपसी सहयोग को बढ़ाने के इच्छुक हैं।

उन्होंने बताया कि फ्रांसीसी सेना ‘स्काईरोस डिप्लॉयमेंट’ के तहत मौजूदा समय में एशिया में तैनात है और भारत के रास्ते आवागमन करेगी।

उल्लेखनीय है कि अपनी मारक क्षमता को बढ़ाने के लिए भारतीय वायुसेना ने पिछले साल जुलाई में पांच राफेल लड़ाकू विमान हासिल किये। सरकार द्वारा 36 राफेल लड़ाकू विमानों को 59 हजार करोड़ में खरीदने के लिए फ्रांस से करार किए जाने के चार साल के बाद इनकी आपूर्ति हुई और दूसरी कड़ी में तीन और राफेल विमान नवंबर में भारतीय बेड़े में शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

भारत अधिक खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद